Home Blog बर्थडे मनाने गए थे 5 दोस्त हुआ हादसा,4 बार पलटी कार,दो दोस्तों...

बर्थडे मनाने गए थे 5 दोस्त हुआ हादसा,4 बार पलटी कार,दो दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर

0

5 friends had gone to celebrate birthday, an accident happened, car overturned 4 times, two friends died, condition of two was critical

बिलासपुर। बीती रात जन्मदिन मनाकर लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार दो पल्टी मारते हुए पलट गई। दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। ?

Ro.No - 13672/156

जानकरी के मुताबिक, रेल्वे कर्मचारी ओमवीर सिंह 55 साल निवासी देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने के लिए मारूति कार CG-10, AP-8734 में सवार होकर बुधवारी बाजार बंगाली होटल गये थे। मंगलवार 8 मई की रात साढ़े 10 बजे वापस अपने घर देवरीखुर्द आ रहे थे। इसी दौरान हनुमान राइस मिल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर पलट कर तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

भीषण हादसे में चारों लोग कार के अंदर ही फंस गये। राहगिरों ने एक्सीडेंट की सूचना 112 को दी। पुलिस और राहगिरों की मदद से कार में फंसे विरेंद्र, ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह और भागीरथी को निकालकर एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल भेजा गया। यहां पर उपचार के दौरान भागीरथी यादव और राजेन्द्र सिंह की डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ओमवीर और विरेंद्र का उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जन्मदिन मनाने गए थे 5 दोस्त

बताया जा रहा है कि मंगलवार को देवरीखुर्द के पांच युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे। सभी कार क्रमांक CG 10 AP 8734 में सवार थे। देर रात युवक बर्थडे मना कर कार से देवरीखुर्द लौट रहे थे। रात करीब 11.30 बजे युवक तोरवा के पावर हाउस के पास पहुंचे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और तीन-चार बार पलटी।

खिलौने की तरह चिपक गई कार, अंदर फंसे रहे युवक

हादसे के बाद सिडान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर किसी खिलौने की तरह चिपक गई। वहीं, उसमें सवार युवक अंदर फंसे रहे। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में वो भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

जेसीबी की मदद से निकाली गई लाश

घंटों की कोशिश के बाद भी अंदर फंसे युवकों के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिसके बाद परेशान पुलिस ने जेसीबी मंगाया। इस दौरान जेसीबी से कार को उलटाकर दोनों युवकों के शव को बाहर निकाला गया। युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस युवकों की पहचान नहीं कर पाई है। युवकों के शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

सड़क पर लगा जाम, वाहनों की कतार

हादसे के बाद तोरवा मेन रोड पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार बीच सड़क पर पलटी थी, जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई। अंदर फंसे युवकों को बाहर निकालने के चक्कर में मेन रोड में वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आवागमन सुचारू करने का प्रयास किया। इसके चलते घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here