Home Blog इस एक्ट्रेस से बदल दिया चेहरा,आलिया भट्ट एक बार फिर हुईं डीपफेक...

इस एक्ट्रेस से बदल दिया चेहरा,आलिया भट्ट एक बार फिर हुईं डीपफेक का शिकार,

0

This actress changed her face, Alia Bhatt once again became a victim of deepfake,

डीपफेक ऐसी तकनीक है जिसमें एक चेहरे पर दूसरा चेहरा लगाकर उसे वायरल किया जाता है. रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल और रणवीर सिंह के बाद अब एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी इसका शिकार हुआ. हम बात एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कर रहे हैं जिनका हाल ही में एक डीपफेक वीडियो सामने आया है. उनका चेहरा एक पंजाबी एक्ट्रेस के चेहरे पर लगाया गया है और ये वीडियो खूब वायरल हो रहा.
पंजाबी एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने इंस्टाग्राम पर 27 अप्रैल को एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उनका अपना लुक था और उसमें वो काफी खूबसूरत भी नजर आ रही थीं. ये उनका एक फोटोशूट था जिसमें ‘अमर सिंह चमकीला’ का एक गाना लगा था. उन्होंने कैप्शन में भी लिखा था कि आपकी प्रेमिका को चमकीला फैन की जरूरत है.

Ro.No - 13759/40

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल

डीपफेक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. वामिका गिब्बी के वीडियो पर आलिया भट्ट का फेस लगाकर इसे वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो में आलिया का साफ पता चल रहा है और फैंस इसपर नाराज भी हो रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग कमेंट करते हुए कई सवाल कर रहे तो कई एतराज जता रहे.
एक फैन ने लिखा कि क्या ये लीगल है? आप आलिया का चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं दूसरे ने लिखा कि असल में ये वीडियो वामिका गब्बी का है. उन्होंने AI से आलिया का चेहरा रिप्लेस किया है. एक ने लिखा ये तो आलिया भट्ट की कॉपी लग रही. वहीं ज्यादातर लोगों ने समझ लिया कि ये डीपफेक का मामला है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तकनीक का गलत इस्तेमाल कर वामिकी गब्बी के चेहरे को आलिया भट्ट के चेहरे से बदला गया है. कोई भी धोखा खा जाएगा कि वीडियो में दिख रहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट हैं जबकि असल में वह वामिका गब्बी हैं. आलिया भट्ट के डीपफेक वीडियो पर फैंस रिएक्शंस दे रहे हैं और अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं.

फैंस ने जाहिर की नाराजगी

वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये लीगल है? आप आलिया का चेहरा इस्तेमाल कर रहे हैं’. दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘यह असल में वामिका गब्बी का वीडियो है. उन्होंने एआई का इस्तेमाल कर आलिया का चेहरा रिप्लेस कर दिया है.’ वैसे सभी समझ गए हैं कि यह आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी आलिया भट्ट डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं.

एक्शन अवतार में नजर आएंगी आलिया भट्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट पिछली बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर किया था. सिल्वर स्क्रीन पर दोनों सितारों की केमिस्ट्री छा गई थी. करण जौहर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. अब आलिया भट्ट फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट का पहली बार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा.

AI से वामिका के वीडियो पर लगाया आलिया का चेहरा

वामिका ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो लाल साड़ी पहनी नजर आ रही थीं। दरअसल, इस लुक में वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं।किसी ने इसी वीडियो से छेड़छाड़ करते हुए इसमें आलिया का चेहरा लगाकर इसे वायरल कर दिया है। अब आलिया का फेक वीडियो आने से फिर एक बार AI टेक्नोलॉजी को क्रिटिसाइज किया जा रहा है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here