He was mentally disturbed after divorce from his wife, first strangled his father to death, then jumped into the pond with his 5 year old son.
राजस्थान के पाली इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद चलते पहले अपने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ एक तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि कुलथाना निवासी प्रकाश पटेल (30) का तीन दिन पहले अपनी पत्नी से सामाजिक स्तर पर तलाक हुआ था। इसके लिए वह अपने पिता दुर्गाराम पटेल (65) को दोषी मान रहा था। बुधवार को पिता-पुत्र के हुए झगड़े के दौरान प्रकाश ने गुस्से में अपने पिता की गला घोंट हत्या कर दी। उसके बाद अपने 5 साल के पुत्र राहुल पटेल को लेकर गांव के तालाब में कूद आत्महत्या कर ली। करीब चार घंटे बाद गुरुवार सुबह 3 बजे दोनों शव तालाब से निकाले गए। इसके बाद तीनों के शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
पत्नी से तलाक के बाद मानसिक रुप से था परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि प्रकाश को राहुत के साथ तलाब के पास जाते देखा गया। उसके बाद जब घटना के पता चला तो तालाब व उसके आसपास करीब तीन घंटे सर्च किया गया। इस दौरान पानी में बच्चे का शव तैरता दिखा। जिसके बाद दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रकाश तलाक के बाद से मानसिक रुप से काफी परेशान था।
आटा-साटा में हुई थी शादी
मृतकों के परिजनों ने बताया कि प्रकाश और उसकी बहन सीता की शादी पाली जिले के रोहट क्षेत्र के डिगाणा गांव में हुई थी। प्रकाश की शादी करीब 10 साल पहले और उसकी बहन सीता की शादी 7 साल पहले आटा-साटा में हुई थी। प्रकाश की बहन अपने पति को छोड़ कर कुलथाना अपने पीहर कुछ महीने पहले आ गई थी। जिसका नाता उसके पिता ने दूसरे लड़के से कर दिया था। इस बात से नाराज होकर प्रकाश के ससुराल पक्ष के लोग प्रकाश की पत्नी नारायणी देवी को 3 दिन पहले समाज में फैसला कर अपने साथ ले गए। ऐसे में प्रकाश अपने पिता को दोषी मानता था।
बेटे के साथ की आत्महत्या
अपने पिता की हत्या करने के बाद, प्रकाश ने अपने बेटे राहुल के साथ एक तालाब में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उनके शव बाहर निकाले गए। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



