Home Blog निवेशकों को मिला डिविडेंड का गिफ्ट,आमदनी ₹1.28 लाख करोड़ हुई स्टेट बैंक...

निवेशकों को मिला डिविडेंड का गिफ्ट,आमदनी ₹1.28 लाख करोड़ हुई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा,

0

Investors got the gift of dividend, income was ₹ 1.28 lakh crore, State Bank of India’s profit increased by 18 percent,

वित्त वर्ष 2023-24 में समेकित शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023 में 55,648.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.55 प्रतिशत बढ़कर 67,084.67 करोड़ रुपये हो गया।
FY24 की चौथी तिमाही मे बैंक का कुल आय एक साल पहले की अवधि के ₹1.06 लाख करोड़ से बढ़कर ₹1.28 लाख करोड़ हो गई। बैंक का ऑपरेटिंग खर्च एक साल पहले की अवधि के ₹29,732 करोड़ की तुलना में अपेक्षाकृत धीमी गति से बढ़कर ₹30,276 करोड़ रुपये हो गई। बैंक कुल प्रावधान एक साल पहले की अवधि के 3,315 करोड़ रुपये से लगभग आधा होकर 1,609 करोड़ रुपये रह गया।

Ro.No - 13672/156

31 मार्च, 2024 की तिमाही में बैंक के सकल गैर-निष्पादित संपत्ति अनुपात में सुधार हुआ और यह 2.24 प्रतिशत हो गया। एक साल पहले की अवधि में यह 2.78 प्रतिशत और दिसंबर तिमाही के अंत में 2.42 प्रतिशत थी। गुरुवार को बंबई शेयर बाजार में इसके शेयर 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 825.10 रुपये पर पहुंच गए जबकि इस दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में 1.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एसबीआई ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ ही 13.70 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने का भी एलान किया है।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किया है। बैंक ने बताया कि वित्त वर्ष 24 की जनवरी से मार्च तिमाही में मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा है।
वहीं सालना दर के हिसाब से बैंक का नेट प्रॉफिट 25 फीसदी बढ़ गया है। तिमाही नतीजों के साथ बैंक ने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है।

कैसी रही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की परफॉर्मेंस

एसबीआई ने बताया कि मार्च तिमाही में उनका नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 20,698.3 करोड़ रुपये हो गया है।
बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि उनका स्टैंडअलोन बेसिस प्रॉफिट एक साल पहले के 16,694.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,698.35 करोड़ रुपये हो गया।
एसबीआई का कंसोलिडेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023-24 में 20.55 प्रतिशत बढ़कर 67,084.67 करोड़ रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 23 में यह 55,648.17 करोड़ रुपये था।
मार्च तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नेट इनकम एक साल पहले की अवधि में 1.06 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये हो गई।
इस तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग एक्सपेंस 29,732 करोड़ रुपये से गिरकर 30,276 करोड़ रुपये हो गया।
भारतीय स्टेट बैंक का कुल प्रावधान एक साल पहले की अवधि के 3,315 करोड़ रुपये से लगभग आधा होकर 1,609 करोड़ रुपये हो गया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर

मार्च तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर (State Bank Of India Share) बीएसई पर 1.81 प्रतिशत बढ़कर 825.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here