Home Blog हैवानियत का खेल देख कांप गई पुलिस,शराबी ने पत्नी और बेटी को...

हैवानियत का खेल देख कांप गई पुलिस,शराबी ने पत्नी और बेटी को पत्थर से कूच कर की हत्या,

0

The police was shocked to see the game of brutality, a drunkard killed his wife and daughter by pelting them with stones.

जिले के मईल थाना क्षेत्र के बिसौली माफी में नशे में धुत युवक ने गुरुवार की रात पत्नी से कहासुनी के बाद पत्नी व 12 वर्ष की बेटी की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित दोनों का शव कमरे में ही बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Ro.No - 13672/156

गांव के बबलू कुमार शराब की नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी दुर्गावती से विवाद हो गया। कहासुनी होने के दौरान बबलू ने घर में रखे पत्थर से दुर्गावती के सिर पर वार कर दिया। यह देख 12 वर्षीय बेटी प्रीति चीखने-चिल्लाने लगी तो बबलू ने बेटी के सिर पर ही प्रहार कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।

दोनों को मरा देखने के बाद आरोपित कमरे में शव बंद कर फरार हो गया। देर रात इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एएसपी डा. भीम कुमार गौतम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।

लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किए शव

मईल(देवरिया)। क्षेत्र के बिसौली गांव में नशे में धुत एक व्यक्ति ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी और 12 साल की बेटी की हत्या का दी। इस हैवानियत के बाद मां और बेटी के शव को कमरे में बंद कर वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात ताला तोड़कर कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिसौली गांव निवासी बबलू कुमार शराब के नशे में हमेशा धुत्त रहता था। घर आने पर पत्नी दुर्गावती और बेटी प्रीति को मारता-पिटता रहता था। वृहस्पतिवार की शाम को बबलू शराब पीकर घर आया। पत्नी से उसकी कहासुनी होने लगी। इसी दौरान बबलू ने घर मौजूद पत्थर से दुर्गावती के सिर पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख उसकी बेटी प्रीति चीखने-चिल्लाने लगी। इस बबलू बौखला गया। बेटी के भी सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दोनों को मरा देख बबलू शवों को कमरे में बंद कर फरार हो गया।

पड़ोसी की सूचना पर थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर एसपी संकल्प शर्मा मौके पर पहुंच घटना को जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मौके की स्थिति बता रही हैवानियत

मौके की स्थिति व खून के गिरे धब्बे हैवानियत की स्थिति बता रही है। बर्तन टूटे हैं और पत्थर खून से सना था। भागने का बेटी ने प्रयास किया तो गेट के सामने पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here