Why did you stay away from Bollywood for 27 years? Why was husband Surya shocked by the return of Shaitaan actress Jyothika? Told the reason for leaving Bollywood and going to South
अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ से एक बार फिर बॉलीवुड का रुख करने वाली ज्योतिका साउथ सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कुशी से लेकर धूम और मास जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, आपको ये जानकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी कि साउथ की इस मशहूर एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म से ही की थी।
हाल ही में दैनिक जागरण से खास बातचीत करते हुए हुए ज्योतिका ने बताया कि हिंदी फिल्मों से शुरुआत करने के बाद उन्होंने साउथ फिल्मों का रुख क्यों किया। इसके साथ ही उन्होंने शैतान और श्रीकांत के बारे में भी दिल खोलकर बातचीत की।
इस फिल्म से हुई थी ‘शैतान’ एक्ट्रेस ज्योतिका की शुरुआत
साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार ज्योतिका ने साल 1997 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ थी, जो हिंदी भाषा में बनी थी। बॉलीवुड फिल्मों से अपनी शुरुआत करने वाली ज्योतिका दो दशक के बाद वह हिंदी दर्शकों के बीच लौटी हैं।
ज्योतिका ने इतने समय तक बॉलीवुड से दूर रहने की वजह बताते हुए कहा, “मेरी पहली हिंदी फिल्म डोली सजा के रखना नहीं चली, पर दक्षिण भारतीय फिल्मों में अच्छे रोल मिले। इसलिए वहां रम गई। अब पैन इंडिया (अखिल भारतीय) फिल्मों का दौर है, उत्तर और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच की दूरियां कम हो रही हैं”।
श्रीकांत में ज्योतिका ने निभाई है ये भूमिका
हमारी बायोपिक भी एक दक्षिण भारतीय नेत्रहीन उद्योगपति ‘श्रीकांत बोला’ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में मैं उनकी शिक्षिका के रोल में हूं। मेरी एकदम शांत व सशक्त भूमिका है। फिल्म में मेरी मौजूदगी से उत्तर और दक्षिण भारतीय कलाकारों का मेल भी हो गया।
एक्ट्रेस की हिंदी फिल्मों में वापसी के निर्णय पर पति और अभिनेता सूर्या की प्रतिक्रिया कैसी थी, इस बारे में बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, “मैंने शैतान से पहले श्रीकांत को साइन किया था। अच्छी टीम और राजकुमार राव जैसे अच्छे कलाकार के साथ काम करने का अवसर दिखा तो हां कर दिया।
हिंदी फिल्मों में वापसी के निर्णय पर पहले तो सूर्या चौंक गए, लेकिन खुश भी बहुत हुए थे। अब मैं महिला केंद्रित कहानियों को महत्व दे रही हूं। घर-परिवार संभालने वाली आम स्त्री भी सशक्त होती है। मुझे उनकी कहानियों का हिस्सा बनना है”। श्रीकांत आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे समीक्षकों की वाहवाही मिल रही है।
‘मुझे 27 साल से एक भी हिंदी फिल्म ऑफर नहीं हुई’
ज्योतिका ने कहा, ‘मुझे एक बार भी हिंदी फिल्मों का ऑफर नहीं मिला। मैं 27 साल पहले साउथ की फिल्मों में चली गई, और तब से सिर्फ साउथ ही फिल्मों में काम किया है। मेरी पहली हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी नहीं चली। यह सब काफी फॉर्मुला बेस्ड है। ज्यादा ऑफर पाने के लिए आपकी पहली फिल्म का चलना जरूरी है।
‘एक साउथ फिल्म की और बॉलीवुड से हट गई’
ज्योतिका ने आगे कहा, ‘जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तो बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने वाली लड़कियों की एक पूरी टोली थी। यहां तक कि मेरी फिल्म का प्रोडक्शन भी एक बड़े बैनर ने किया था। लेकिन बदकिस्मती से वह चल नहीं पाई। सौभाग्य से, मैंने एक साउथ की फिल्म साइन कर ली थी और बॉलीवुड से हट गई।’
ज्योतिका ने बताया साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड का फर्क
ज्योतिका ने आगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के बीच अंतर के बारे में बात की, और कहा कि बेशक उनकी पहली हिंदी फिल्म फ्लॉप रही थी, पर इसके बावजूद उसमें उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर साउथ में काफी ऑफर मिले। ज्योतिका ने कहा कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में यह सबसे बड़ा फर्क है। ज्योतिका के मुताबिक, चेन्नई रहने और सूर्या से शादी करने के कारण मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से लोगों ने सोच लिया था कि ज्योतिका साउथ इंडियन हो गई है। वह अब बॉलीवुड में वापसी नहीं करेगी। ज्योतिका अब मुंबई शिफ्ट हो चुकी हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। 10 मई को उनकी फिल्म ‘श्रीकांत’ भी रिलीज है, जिसमें राजकुमार राव लीड रोल में हैं।



