Home छत्तीसगढ़ आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुधारने रसोईया, चौकीदार , जलवाहक एवं भृत्यों की समीक्षा...

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्था सुधारने रसोईया, चौकीदार , जलवाहक एवं भृत्यों की समीक्षा बैठक लेने वाले पहले कलेक्टर बने अनुराग पाण्डेय

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने जिलों के समस्त आश्रम-छात्रावासों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने साफ-सफाई, स्वच्छता सहित गुणवत्ता युक्त पौस्टिक भोजन प्रदाय करने हेतु आश्रम-छात्रावासों के रसोईया, चौकीदार, जलवाहक एवं भृत्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर पाण्डेय ने सभी भृत्यों को संस्थान में रहकर आश्रम छात्रावासों की साफ-सफाई नियमित करने के निर्देश दिए। वहीं बच्चों को सुरक्षित माहौल, प्रदान करने अपने कर्तव्यो का निर्वहन निष्ठापूर्वक होकर करने को कहा। आश्रम-छात्रावासों के बच्चों को नियमित गुणवत्ता युक्त गर्म भोजन एवं निर्धारित मीनू के आधार पर भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा में प्रदाय करने के निर्देश दिए। व्यक्तिगत स्वच्छता पर रसोईयो को भी ध्यान देने को कहा साफ-सुथरा कपड़ा पहनकर भोजन बनाए स्वच्छ पानी का उपयोग करने सहित रसोई कक्ष का भी नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही। रसोईया अपने नाखून की सफाई एवं सिर पर कैप एवं एफरेन पहने ताकि भोजन साफ-सुथरा रहे। सभी कक्षों का नामकरण महापुरुषों के नाम पर रखने में सहयोग प्रदान करे एवं सभी भृत्य,चौकीदार रात में आश्रम-छात्रावास पर अनिवार्य रुप से रुकने के निर्देश दिये।
इस दौरान उपस्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग केएस मसराम ने आगामी शिक्षा सत्र 2024-25 के संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में कलेक्टर पाण्डेय को अवगत कराया। बैठक में डाईट की प्राचार्या सरिता दुब्बा सहित सभी ब्लॉक के मंडल संयोजक, चौकीदार, रसोईया, भृत्य एवं जलवाहक उपस्थित थे। आपको बता दें इन कर्मचारियों का सामूहिक बैठक लेने वाले पहले कलेक्टर है अनुराग पाण्डेय पहले के अधिकारियों की बात करें तो तृतीय श्रेणी वां उच्च अधिकारी कर्मचारियों तक सीमित रहे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here