Home कांकेर आर्थिक सहायता स्वीकृत

आर्थिक सहायता स्वीकृत

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 मई 2024/कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने और स्टाप डेम में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर द्वारा नरहरपुर तहसील के ग्राम किशनपुरी निवासी 45 वर्षीय प्रताप सिंह मरकाम की सर्प काटने से मृत्यु होने के कारण उनकी पत्नी श्रीमती रैमोतिन को चार लाख रूपये तथा कांकेर तहसील के शिवनगर निवासी 24 वर्षीय प्रवीण कुमार साहू की स्टाप डेम में डूबने से मृत्यु होने पर उनके आश्रित श्री प्रीतम कुमार साहू और श्रीमती पदमनी के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here