Home Blog Amroha News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत इसके...

Amroha News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत इसके बाद दो और लोगों ने तोड़ा दम

0

Amroha News: Bride dies of heart attack before marriage, after this two more people die

सेहरा बांधे दूल्हा बग्गी पर बैठा तथा बराती गानों की धुन पर नाच रहे थे। तभी अचानक ऐसा हुआ कि शादी की खुशी थम गई। बग्गी चालक अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने हार्टअटैक से मौत होने बताया।

Ro.No - 13672/156

वहीं दिल को झकझौर देने वाली इसी तरह की घटना अमरोहा नगर में भी हुई। शादी से एक महीना पहले हार्टअटैक से युवती की मौत हो गई। भतीजी के निधन की खबर सुनकर घर पहुंची बुआ को भी हार्टअटैक आया तथा उनकी भी मौत हो गई। वहीं सुबोधनगर कालोनी में भी युवक की मौत हुई है। हार्टअटैक से चार मौत होने का मामला जिले में चर्चा में है।

बग्गी चलाने वाले की मौत

पहला मामला जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली का है। शुक्रवार दोपहर गांव के रहने वाले छुट्टन सिंह की बेटी सुंदरी की बरात पास के गांव सौंधन से आई थी। दूल्हा बना जयचंद बग्गी पर बैठा था। बरात चढ़ रही थी तथा बराती फिल्मी गीतों पर नाच रहे थे। दूल्हा की बग्गी गांव पतेई खादर निवासी विजय कुमार चला रहे थे। इसी दौरान विजय कुमार अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

शादी से पहले दुल्हन की मौत

वहीं अमरोहा नगर के मुहल्ला बेगम सराय में बुआ-भतीजी की मौत भी हार्टअटैक से हुई है। यहां रहने वाले यासीन ने अपनी बेटी फरहीन की शादी दिल्ली में तय की थी। एक महीना बाद फरहीन की बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। शुक्रवार दोपहर फरहीन घर में बैठकर प्याज काट रही थी। अचानक वह बेहोश हो गई। स्वजन चिकित्सक के पास ले गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया है।

भतीजी के गम में फूपी की मौत

उधर भतीजी की मौत की सूचना मिलने पर फरहीन की बुआ फूल बी नहटौर से दफीने में शामिल होने आई थीं। घर में पहुंचते ही फूल बी भी बेहोश होकर गिर पड़ीं। अभी स्वजन उन्हें चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि उनकी भी मौत हो गई। उधर हार्टअटैक से चौथी मौत नगर से सटे मुहल्ला सुबोधनगर कालोनी की है। यहां पर रहने वाले सौरभ शर्मा हरियाणा में एक कंपनी में नौकरी करते थे। शुक्रवार शाम वह हरियाणा से घर आए थे।
शनिवार सुबह वह कांठ में रहने वाली अपनी बहन के घर गए थे। वहां अचानक तबियत बिगड़ी तो स्वजन उन्हें लेकर मुरादाबाद पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सौरभ शर्मा को हार्टअटैक के चलते मृत घोषित कर दिया। चार लोगों की मौत से लोग दहशत में हैं।

एक महीने बाद होना था निकाह

वहीं, मोहल्ले के लोग भी दो मौत से गमजदा हैं। गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। अमरोहा नगर के मोहल्ला बड़ी बेगम सराय निवासी यासीन की 20 वर्षीय बेटी फरहीन का निकाह एक महीने बाद दिल्ली निवासी युवक संग होना था। मंगनी के बाद से परिजन निकाह की तैयारियों में जुटे थे।

सीने में उठा दर्द

बताया जा रहा है कि फरहीन खाना बनाने के लिए प्याज काट कर रही थी। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके सीने में दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here