Home Blog बड़ी खबर : हादसे में BJP नेता जयप्रकाश किरार की मौत,बेकाबू डंपर...

बड़ी खबर : हादसे में BJP नेता जयप्रकाश किरार की मौत,बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर,कार समेत रौंदता हुआ निकल गया डंपर

0

Big news: BJP leader Jaiprakash Kirar died in an accident, uncontrolled dumper hit the car, the dumper went away, crushing the car.

नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन को लेकर मुखरता से आवाज उठाने वाले बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की एक सड़क दुर्घटना में संदिग्ध मौत हो गई. उनकी कार को एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दिया था. इस हादसे में गंभीर चोट आने की वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.

Ro.No - 13672/156

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जय प्रकाश किरार गाड़ी समेत घटना स्थल के पास स्थित एक गड्ढे में जा गिरे। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बीजेपी नेता जयप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता किरार के पति थे। वो मध्य प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी थे। फिलहाल, हादसे के बाद शोकाकुल परिवार समेत भाजपा में शोक की लहर है।

अज्ञात डंपर ने मारी टक्कर

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने दी जानकारी देते हुए बताया कि ”रायसेन जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डॉ. जय प्रकाश किरार की कार को एक अज्ञात डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर चोट आने की वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रायसेन जिला अस्पताल में पीएम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.” इस दौरान रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास कुमार शहवाल सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

अब तक डंपर नहीं खोज पाई पुलिस

वहीं, पुलिस अज्ञात डंपर को अब तक नहीं खोज पाई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि ”गंभीर रूप से चोट होने की वजह से मौत हुई है. तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने पीएम किया है, पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात ही अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी.” वहीं एसपी विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि ”हादसे की बारीकी से जांच की जा रही है.”

शिवराज सहित नेताओं ने जताया दुखा

घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शोक व्यक्त किया है. जिनमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश, अध्यक्ष वीडी शर्मा, हेतानंद शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर गौरी शंकर शेजवार जैसे कई लोग शामिल हैं. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ”भारतीय जनता पार्टी रायसेन के पूर्व जिला अध्यक्ष व मेरे परम मित्र डॉ. जय प्रकाश किरार जी के असामयिक निधन का समाचार सुनकर दु:खी एवं स्तब्ध हूं. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है. ।।ॐ शांति।।”

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here