Home कांकेर एकलव्य विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 18 मई...

एकलव्य विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 18 मई को, प्रवेश पत्र जारी

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 मई 2024/जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 18 मई 2024 दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक किया जाएगा। उक्त चयन परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें पं. विष्णुप्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर, शासकीय प्रेक्टीसिंग कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारामा, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नरहरपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानुप्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सम्बलपुर विकासखण्ड भानुप्रतापपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गूकोंदल, शासकीय बालक माध्यमिक शाला दुर्गूकोंदल, शासकीय कन्या माध्यमिक शाला दुर्गूकोंदल, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंतागढ़ और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़ शामिल है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा हेतु कुल 02 हजार 646 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 02 हजार 469 विद्यार्थियों के आवेदन पत्र पात्र तथा 177 विद्यार्थियों के आवेदन पत्र अपात्र पाए गए। उक्त परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here