बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में बीजापुर की कक्षा बारहवीं की छात्रा कुमारी अक्षरा चौहान ने 82.80% अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार शिक्षक, शिक्षकों के साथ जिले का नाम किया रोशन। यहां छात्रा बीजापुर में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कामर्स की छात्रा है वही इनके पिता राकेश चौहान पेशे से पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है । छात्रा ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षको को दिया । जिले का मान बढ़ाने के साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया को पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव ने बच्ची की इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर भेट स्वरूप टेबलेट प्रदान किया । इस दौरान अतरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर चंद्रकांत गवर्ना, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुलसी राम लेकम, उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर उपस्तिथ थे ।



