Home Blog सट्टा के पैसों के लेन-देन हेतु दूसरों के नाम पर खुलवाते थे...

सट्टा के पैसों के लेन-देन हेतु दूसरों के नाम पर खुलवाते थे बैंकों में खाते

0

Bank accounts were opened in the name of others for speculative money transactions.

सट्टा संचालन हेतु बैंक खाता खुलवाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No - 13672/156

आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 150 से अधिक बैंक खाते बताया गया है खुलवाना

प्रकरण में 03 आरोपियों के साथ अब तक कुल 16 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग पासबुक किया गया है जप्त

आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध 188/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 420, 120बी भादवि., 66सी आई.टी.एक्ट तथा भारतीय तार अधिनियम की धारा 25 सी का अपराध है पंजीबद्ध।

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here