Home कांकेर बेवरती में आयोजित हुआ देवी जात्रा

बेवरती में आयोजित हुआ देवी जात्रा

0

कांकेर : 16 मई को केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव के सांथ कांकेर विधानसभा के जनप्रिय विधायक आशाराम नेताम के गृहग्राम बेवरती जाना हुआ , जाकर जिस आनंद की अनुभूति हुई उसूल शब्दों में बंया नहीं किया जा सकता , अद् भूत अल्हाकारी अविस्मरणीय आनंद …..
चूंकि विधायक आशाराम नेताम जी के सानिध्य में 15 मई बुधवार से बुढ़ी माता के नवनिर्मित मंदिर में विशेष सेवापूजा का आयोजन किया गया था जिसमें कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव तथा केशकाल विधानसभा क्षेत्र से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं आत्मिय जन सहभागी बने ….
इस पावन अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू आशाराम के आमंत्रण पर खास तौर पर उपस्थित होकर आयोजन में शामिल हुए जिनसे भी मिलने सुअवसर मिल गया।
बहुत बड़ी संख्या दूर दूर से पंहुचने वाले आगंतुकों के चलते बेवरती में दो दिन तक आने वाले श्रद्धालुओं एवं आत्मियजनों का मेला सा लगा रहा ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अपने आकर्षक पारंपरिक परिधान व समाज सज्जा में पंहुचे लोक नृत्य दलों के संगीत का स्वर मांदर की थाप लोगों में उल्लास का संचार करते पूरे माहौल को खुशनुमा बना रहा था ।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here