Home छत्तीसगढ़ गरांजी में संचालित परियना विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को दिया गया विभिन्न...

गरांजी में संचालित परियना विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को दिया गया विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण

0

 

नारायणपुर – जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा के निर्देशानुसार सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री उमेश रावत के कुशल मार्गदर्शन मे 1 से 10 मई तक परीयना दिव्यांग बच्चों का विद्यालय गरांजी में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिये दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमे विभिन्न प्रकार के क्षेत्रो जैसे संगीत, नृत्य, क्राफ्ट वर्क (ग्रीटिंग, लिफाफा फ्लावर बनाना), मूर्तिकला, कम्प्यूटर आदि का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के सभी दिव्यांग बच्चो ने इस प्रशिक्षण मे बढ़ चढ़ भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस समर कैंप में विद्यालय के नोडल अधिकारी श्री उमेश रावत का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिससे यह कार्यक्रम बहुत ही रोचकतापूर्ण तरीक़ से सफल हो पाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष रूप से दिव्यांग विद्यालय के समस्त कर्मचारी शिक्षिका (मानसिक मंद) श्रीमती ज्योति पटेल, विशेष शिक्षक (श्रवण बाधित) श्री देवकमल साहू, संगीत शिक्षक श्री रामसिंह मांडवी, डॉ. पूजा वैष्णव (फिजियोथायरपिस्ट), कु. पूजा वर्मा (ऑडियोलॉजिस्ट), कु. हेमो पटेल एवं समस्त केयर टेकरो का भरपुर सहयोग प्राप्त हुआ।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here