Home छत्तीसगढ़ सीपीआई की जांच टीम पहुंची पीडिया मनीष कुंजाम का बड़ा आरोप आत्मसमर्पण...

सीपीआई की जांच टीम पहुंची पीडिया मनीष कुंजाम का बड़ा आरोप आत्मसमर्पण नक्सलियों को सरकार ने छोड़ा फ्री हैंड

0

 

पहले नक्सली में बड़ी-बड़ी बातें कर अब पुलिस साथ मिल, ग्रामीणों पर कर रहे वार रिटायर्ड जज से हो जांच

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले के गंगालूर अंतर्गत आने वाली पीडिया क्षेत्र में 10 मई 2024 को हुएं मुठभेड़ बाद ग्रामीणों के आरोपों के बाद सरकार व पुलिस प्रशासन के दावों के बीच सीपीआई ने एक जांच दल टीम गठित किया था, पिछले दिन वक्त टीम आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक सुकमा के मनीष कुंजाम के नेतृत्व में पहुंची पीडिया की आने की खबर पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए सीपीआई नेता कुंजाम ने ग्रामीणों से चर्चा किया जिस दौरान ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि किस तरह पूरी घटना हुई है वही आपको बता दें यह पूरी घटना तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान घटने की जानकारी दिया गया। वही एक ग्रामीण मोटू अवलम जिनका नाम बताया जा रहा जिसके दाहिने पैर में तीन गोलियां लगी है जिसमें एक गोली अब भी उसी के पैर में फंसा हुआ ऐसी जानकारी दिया गया। इस संबंध में हमने मनीष कुंजाम से बात किया तो उनका साफ कहना था कि जिस तरीके से लगातार घटनाएं हो रहे है इन सब में ग्रामीणों के मारे जाने की खबरें मिल रहे जो कि निंदनीय सरकार बदल गई है और घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है पिछले 20 साल से सुनते आ रहे लगातार नक्सलियों का खत्म होंगे पर कुछ नहीं हुआ है ।

बड़ी बात यह भी है कि क्या भरमार बंदूक पकडे वाले लोगों से सात आठ घटे एनकाउंटर हो सकता है जबकि इस बंदूक में एक बार लोड करने पर फिर दोबारा लोड करने कई घंटे समय लगता है सुना है, कहीं ना कहीं ऐसा सवाल अपने आप में चिंता का विषय है।

आगे की सीपीआई नेता मनीष कुंजाम ने की इन सभी घटनाओं के पीछे सरकार की विशेष नीति है वही नियम से भर्ती होने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी नहीं देते इस तरह की घटनाएं आत्मा समर्पित, नक्सलियों के हाथ बंदूक थमा कर इन दिनों उन्हें फ्री हैंड छोड़ रखा है सरकार यही वजह है कि पहले जंगल में रहकर लोगों की लड़ाई कहने वाले अब पुलिस के साथ मिल बंदूक पड़कर ग्रामीणों की हत्या कर रहे हैं सरकार इन सब की रिटायर्ड जज की कमेटी बनाकर उनके माध्यम से सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच करवाये सच सामने आयेगा।

पीडिया जांच टीम में पूर्व विधायक – मनीष कुंजाम, सीपीआई जिला सचिव भीमसेन मडावी, देवा मडावी, महिला फेडरेशन के मंजू कवासी, सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी, एआईएसएफ प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम, एआईवायएफ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नाग, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोरी, सुकराम, कमल, राजू , सजय झाड़ी, सहित अन्य सदस्य रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here