Home छत्तीसगढ़ राहुल गाँधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में धुआंधार प्रचार कर रहें हैं...

राहुल गाँधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में धुआंधार प्रचार कर रहें हैं मस्तूरी के कांग्रेस नेता- अशोक राजवाल ने कहा हम प्रचंड मतों से विजई होंगे

0

 

 

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी के कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक राजवाल लोकसभा चुनाव में रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गाँधी को प्रचंड मतों से विजई बनवाने के लिए गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। युवाओं के साथ वो रायबरेली के विधान सभाओं में डोर टू डोर, रैली कर कांग्रेस के पाँच न्याय गारंटी के साथ मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस को वोट देने का अपिल करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गाँधी को पाँच लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतराल से चुनाव जिताने के लिए संकल्पित होकर उनके चुनाव क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहें। छत्तीसगढ़ से जवाहर बाल मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रणव दास वैष्णव व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी, उमेश कश्यप भी उपस्थित रहें।

अशोक रजवाल ने कहा कि हमे विश्वास है कि राहुल गांधी जी प्रचंड बहुमत से विजई होंगे क्योंकि मतदाताओं का हमें आशीर्वाद प्यार बहुत अच्छे से मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here