Home Blog मौसम विभाग ने 19, 20 मई के लिए कुछ जिलों में रेड...

मौसम विभाग ने 19, 20 मई के लिए कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया, भारी बारिश का पूर्वानुमान,

0

Meteorological Department issues red alert in some districts for May 19, 20, forecast of heavy rain,

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को आने वाले दिनों में केरल में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है और 19 एवं 20 मई के लिए राज्य के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया। आईएमडी ने 19 और 20 मई के लिए राज्य के पथनमथिट्टा, कोट्टयम और इडुक्की जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
इसके अतिरिक्त, उन दो दिनों के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा और एर्नाकुलम के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 21 मई के लिए नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि उनमें से कुछ में रेड अलर्ट के समान बारिश होने की आशंका है।

Ro.No - 13672/156

यह भी पूर्वानुमान व्यक्त किया गया कि 19 से 22 मई के बीच केरल में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। शनिवार के लिए, इसने पथनमथिट्टा, इडुक्की और मलप्पुरम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेमी से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब बहुत भारी बारिश (छह सेमी से 20 सेमी) होता है।

यहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में एक चक्रवाती परिसंचरण की जानकारी दी है, जो निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण तमिलनाडु, मध्य क्षोभमंडल स्तर पर रायलसीमा और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु पर स्थित है। आईएमडी ने कहा, ‘दक्षिण छत्तीसगढ़ से निचने क्षोभमंडल स्तर में कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा चल रही है। जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।’

आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने 17-21 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 17-19 मई तक केरल और माहे में बहुर भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 20-21 मई के लिए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हीटवेव का पूर्वानुमान

वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि मई में कई प्रदेशों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। पंजाब और हरियाणा में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब है।
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक व मध्यप्रदेश और बिहार में चार दिनों तक लू चलने की संभावना है। उसके बाद तापमान थोड़ा गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में उत्त प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 20-21 मई को लू चल सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here