Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश अरविंद वर्मा का बीजापुर जिले में...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधीश अरविंद वर्मा का बीजापुर जिले में प्रथम आगमन

0

 

प्रथम प्रवास के दौरान कलेक्टर, सीजीएम एवं एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शासन का प्रथम प्रवास बीजापुर जिले में हुआ बीजापुर आगमन पर अरविंद कुमार वर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ताजुद्दीन आसिफ एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने आत्मीय स्वागत किया।
न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर अरविंद वर्मा बीजापुर से भोपालपटनम की ओर प्रस्थान कर विश्राम गृह भोपालपटनम में रात्रि विश्राम पश्चात कल सुबह दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान एडीशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर कैलाश वर्मा, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल, उप संचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा, डीएसपी तुलसीराम लेकाम एवं तहसीलदार बीजापुर डीआर ध्रुव सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here