Home Blog पोटगांव में सतनामी समाज की बैठक आयोजित किया गया

पोटगांव में सतनामी समाज की बैठक आयोजित किया गया

0

कांकेर । 19 मई को ग्राम पोटगांव में सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक आहुत किया गया था। जिसमें कांकेर जिला के सभी क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए सबकी उपस्थिति में वार्षिक सम्मेलन के संबंध में चर्चा कर सर्वसम्मति से ग्राम कुरना में 26 मई को प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिया गया। जिसमें हाल ही में गिरौदपुरी धाम के अमर गुफा में समाज की आस्था का प्रतीक श्वेत खाम को असामाजिक व्यक्तियों के द्वारा नष्ट करने का कुकृत्य किया गया है ।इसका कांकेर सतनामी समाज के द्वारा विरोध कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई ।यह जानकारी अध्यक्ष अमृतलाल मौर्य ने दी।..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here