Singapore Airlines: Emergency landing in Bangkok, 1 dead, 30 injured in Singapore Airlines flight, medical team was present on standby.
लंदन से आ रही सिंगापुर एयरलाइंस की एक उड़ान को गंभीर एयर टर्बुलेंस के कारण मंगलवार को बैंकॉक में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। एयरलाइन ने कहा कि विमान में सवार एक यात्री की मौत हो गई और 30 से ज्यादा पैसेंजर के घायल होने की सूचना है।
सिंगापुर एयरलाइंस ने यह नहीं बताया कि कितने लोग घायल हुए हैं। कई थाई मीडिया रिपोर्टों में यह कहा गया है कि 30 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि बोइंग 777-300ER विमान 211 यात्रियों और 18 चालक दल के साथ सिंगापुर जा रहा था, जब इसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी मौजूद’
बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा कि मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर थी। एयरलाइन ने बताया कि हमारी प्राथमिकता विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल को हर संभव सहायता प्रदान करना है। हम आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।
टर्बुलेंस की वजह से इमरजेंसी लैंडिग
लंदन से सिंगापुर जा रही फ्लाइट में 211 यात्री को 18 क्रू के सदस्य सवार थे। फ्लाइट शाम को 6 बजकर 10 मिनट पर सिंगापुर के चांगी एयरोपर्ट पर लैंड करने वाली थी। हालांकि, टर्बुलेंस की वजह से फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिग कराई गई। प्लेन की लैंडिग के तुरंत बाद एंबुलेंस की कई गाड़िया भी एयरपोर्ट पर पहुंची। घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिंगापुर एयरलाइंस ने मारे गए यात्री के परिजनों के प्रति शोक जताया है।
एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हर संभव मदद दी जा रही है। सभी घायल लोगों को मेडिकल सेवा देने के लिए थाईलैंड में स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, हम अपनी एक टीम को भी बैंकॉक भेज रहे हैं।
टर्बुलेंस क्या होता है
अब हम बात करें टर्बुलेंस की तो विमान में इसका मतलब हलचल से होता है। हवा के उस बहाव में दिक्कत होना, जो फ्लाइट को उड़ने में सहायता करती है। ऐसा होने पर फ्लाइट हिलने लगती है और अपने रास्ते से हट जाती है। कई बार टर्बुलेंस से अचानक ही फ्लाइट ऊंचाई से कुछ फीट नीचे आने लगती है। इसी वजह से फ्लाइट में सवार लोगों को लगता है कि जैसे विमान अब कुछ ही देर में गिर जाएगा। टर्बुलेंस में फ्लाइट का उड़ना वैसा ही है जैसे कि उबड़-खाबड़ रास्ते में कार चलाना।
कई बार महसूस किए गए तेज झटके
सिंगापुर एयरलाइंस के आधिकारिक बयान के मुताबिक फ्लाइट ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन रास्ते में प्लेन को कई बार तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. एयरलाइन ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है. टर्बुलेंस दरअसल प्लेन में महसूस किए जाने वाले झटकों को कहते हैं.
घायलों का इलाज किया जा रहा हैं. कंपनी ने बताया कि थाईलैंड की लोकल अथॉरिटी की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है.सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हर मुमकिन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है.
कैसे हुई घटना?
बीच हवा में जब प्लेन उड़ रहा था तभी हवाई जहाज को तेज झटके लगे. झटके कई बार लगे जिसके चलते यात्री घायल हो गए और एक की मौत हो गई. घटना के बाद प्लेन को बैंकॉक के लिए डायवर्ट कर दिया गया. एयरलाइंस की तरफ से अभी तक घटना का असल कारण नहीं बताया गया है.



