Badshah-Honey Singh’s years old enmity ended, announced in live concert
बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री हो ये एक ऐसी जगह है। जहां दो स्टार्स के बीच 36 का आंकड़ा भी देखने को मिलता है और कइयों के बीच गहरी दोस्ती भी देखी जाती हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि कई पुरानी लड़ाई दोस्ती में बदली है।
अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। हम बात कर रहे हैं रैपर बादशाह और यो यो हनी सिंह की, जिनके बीच सालों से लड़ाई देखने को मिल रही थी, लेकिन अब ये लड़ाई फिर से दोस्ती में बदल गई है? ऐसा हम नहीं बल्कि खुद रैपर बादशाह ने इसका एलान किया है।
फिर से दोस्त बनें हनी सिंह-बादशाह ?
बादशाह और हनी सिंह के बीच शुरुआत में बेहद गहरी दोस्ती थी, लेकिन साल 2009 में दोनों की दोस्त को किसी की नजर लग गई और तब से दोनों खुलेआम एक-दूसरे को नीचा दिखाने लगे, पब्लिक में तंज भी कसते नजर आए। हालांकि, इन सबके बीच पूरे 15 साल बाद बादशाह ने अपने पुराने यार हनी सिंह के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।
‘तोड़ने वाले बहुत थे’
बता दें ये कॉन्सर्ट 24 मई को हुआ था। इस दौरान रैपर ने कहा, ‘मेरी जिंदगी का एक फेज था जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब मैं इसे पीछे छोड़ रहा हूं और वो हनी सिंह है। मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था और फिर मुझे एहसास हुआ कि जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले बहुत थे। मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। हालांकि, अभी तक इस बादशाह की इस बात पर हनी सिंह का कोई बयान नहीं आया है।
क्यों टूटी थी बादशाह और हनी की दोस्ती
साल 2009 में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। इससे पहले दोनों बेहद अच्छे दोस्त थे। साथ में दोनों ने मिलकर माफिया मुंडीर(Mafia Mundeer) नाम का एक बैंड बनाया था। जो साल 2012 में टूट गया था।
रैपर की हो रही तारीफ
अपने कॉन्सर्ट में जब बादशाह ने हनी सिंह संग अपनी जंग को खत्म करने का ऐलान किया तो ऑडियंस भी खुश हो गई. सभी ने रैपर के लिए तालियां बजाई और शोर मचाया. इंटरनेट पर भी बादशाह का कॉन्सर्ट से आया वीडियो वायरल हो गया है. इसमें उनकी तारीफ हो रही है. अब रैपर बादशाह ने तो अपनी तरफ से लड़ाई का अंत कर दिया है, लेकिन हनी सिंह भी उनकी बात को मानकर भुलाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात है. साथ ही दोनों की फिर से दोस्ती होकर लंबी चलेगी या फिर दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाएंगे, ये भी आने वाला वक्त बताएगा.
बादशाह के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी नई एल्बम ‘एक था राजा’ हिट हो चुकी है. इसमें स्पॉटिफाई पर 3 बिलियन स्ट्रीम क्रॉस कर लिये हैं. इसके अलावा रैपर, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग अपनी दोस्ती और ‘रिश्ते’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हनी सिंह की बात करें तो 2023 में उन्होंने अपने एल्बम हनी 3.0 रिलीज की थी, जिसे फैंस ने पसंद किया.
हनी सिंह की तरफ से नहीं आया अभी तक कोई जवाब
बादशाह ने भले ही हनी सिंह से दुश्मनी भुलाकर आगे बढ़ने की बात कह दी हो. मगर हनी सिंह की तरफ से अभी तक इसपर कोई जवाब नहीं आया है. उम्मीद की जा रही है कि हनी भी बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ेंगे. बादशाह के साथ फिर से दोस्ती कर लें. पब्लिक दोनों को फिर से एक साथ एक स्टेज या म्यूज़िक में साथ काम करते देखना चाहती है.



