Home छत्तीसगढ़ मोबाइल टावरों में सुखे ताड़ पत्तों का आगजनी में नक्सलियों ने किया...

मोबाइल टावरों में सुखे ताड़ पत्तों का आगजनी में नक्सलियों ने किया इस्तेमाल , बस्तर बंद का दिखा मिला जुला असर

0

 

नक्सलियों के किये बाधित आवापल्ली सड़क को पुलिस ने किया बहाल

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में पिछले दिनों से पुलिस की नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी देखने को मिल रहा है यही वजह पिछले दिनों से लगातार माओवादियों को कोई लाभ नहीं हो रहा, वहीं पुलिस माओवादियों पर हावी होता दिख रहा है सरकार बदलते । पूर्व वर्षों में नक्सली हावी होते दिख रहे थे। 25 मई 2024 को बस्तर बंद से एक दिन पहले ही कामकानार क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली हुए ढेर जिन्हें पुलिस द्वारा 5 -5 लाख के इनामी बताया गया। आज बस्तर बंद का आव्हान नक्सलियों ने पहले से किया जिसे विफल करने पुलिस ने जिले के हर ब्लॉकों में दुकानें खुलवाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से भी दिया गया ‌। आवापल्ली सड़क को खोदाई कर आवागमन बाधित ज्ञकरने की कोशिश नक्सलियों ने किया, जिसे पुलिस में बहाल किया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कादुलनार के आदेड गांव से दो मोबाइल टावरों में आगजनी की खबर निकालकर आया सामने, यह पहली दफा नहीं इसके पूर्व भी इस तरह के घटनाएं अन्य क्षेत्रों नक्सलियों दिया , लोगों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी तोड़ने के लिए इस तरह की घटनाओं को देते हैं अंजाम । टावर और इसे चलाने के लिए लगाए जनरेटर में आग लगाने में नक्सलियों ने ताड़ के सुखे पत्तों का इस्तेमाल किया। यह घटना एक दिन यानी शनिवार की रात का बताया जा रहा है। आगजनी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क मुख्यालय से कट चुकी है, कब तक सुधारा जायेगा देखने वाली बात होगी। वही अंदरूनी क्षेत्रों में दिखा मिला झूला बंद का असर, कुछ गांवों को छोड़ बीजापुर , गंगालूर , जांगला, आवापल्ली, उसूर, मिरतुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम, बस स्टैंड बाजार स्थलों में बंद का नहीं दिखा असर एन एच पर आवागमन धीरे धीरे लागातार चलता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here