Home छत्तीसगढ़ उप जेल नारायणपुर का जिला न्यायाधीश कोंडागांव के द्वारा किया निरीक्षण

उप जेल नारायणपुर का जिला न्यायाधीश कोंडागांव के द्वारा किया निरीक्षण

0

 

नारायणपुर- श्री उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवम् सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्रीमती यशोदा नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंडागांव श्री हरेंद्र सिंह नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/ तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर के द्वारा उप जेल नारायणपुर का निरीक्षण किया गया उस दौरान बंदियों को रखे जाने वाले बैरकों का जांच किया गया,बंदियों के लिए नहाने के लिए पानी, शौचालय की सुविधा, वाशरूम, किचन ,खाद्य पदार्थ रखे जाने वाले कमरे का निरीक्षण किया गया ,बंदियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बलों का जांच किया गया । किशोर बंदी एवम महिला बंदी का बैरक बना हुआ परंतु अभिरक्षा में बंदी नहीं । बंदियों की स्वास्थ्य के जांच करने के संबंध में चिकित्सक की पुछताछ की गई ।
उप जेल नारायणपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया व श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर के द्वारा निः शुल्क अधिवक्ता विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त करने संबंध में विधिक जानकारी व सलाह दिया गया । इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता श्री चन्द्र प्रकाश कश्यप पी एल वी घासी राम नेताम पी एल वी श्रीमती हीना नाग एवम् उप जेल नारायणपुर के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here