Home Blog रायपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक संपन्न

रायपुर में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक संपन्न

0

All India Kushwaha Mahasabha meeting concluded in Raipur

रायपुर । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा, छत्तीसगढ़ इकाई की बैठक राष्ट्रीय प्रधान महासचिव नीरज कुशवाहा के संरक्षण में हुई जिसमें समाज के उत्थान से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पूरे देश में कुशवाहा, मौर्य, सैनी शाक्य, पटेल एवं समाज के अन्य घटकों को संगठित कर रही है।
छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुशवाहा ने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव को आश्वासन दिया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ के शेष बचे हुए जिलो में अध्यक्षों की नियुक्ति कर जनपद और ग्राम सभा तक संगठन का प्रचार प्रसार कर कार्य को सुचारू रूप से संचालित करगें ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यकारी अध्यक्ष एन.एल.मौर्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल सिंह , महामंत्री नंदकुमार पटेल , प्रदेश सचिव चन्द्रभूषण वर्मा, सहसचिव, हरिवंश वर्मा , संभागीय अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मदनलाल वर्मा, जिला सचिव विनोद सैनी, ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद पटेल के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
अंत में प्रदेश सचिव सी.बी.वर्मा ने सभी गणमान्यजनो का आभार व्यक्त किया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here