Home Blog टला बड़ा हादसा,हावड़ा-बर्दवान रेल रूट पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, कई...

टला बड़ा हादसा,हावड़ा-बर्दवान रेल रूट पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, कई घंटों तक प्रभावित रही आवाजही

0

Major accident averted, local train derailed on Howrah-Burdwan railway route, movement remained affected for several hours

पूर्व रेलवे के हावड़ा-बर्दवान रेल रूट के लिलुआ स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई जिसके कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। खबर लिखे जाने तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद था। ट्रेन को पुनः पटरी पर लाने का काम चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजकर दस मिनट पर शेवड़ाफूली से हावड़ा की ओर जा रही एक खाली ट्रेन लिलुआ स्टेशन से निकलकर हावड़ा की ओर जा रही थी। लिलुआ स्टेशन से निकलते वक्त ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। कुल चार डिब्बों के पटरी से उतरने की खबर है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बतायी कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंच चुके हैं। पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे को लाइन पर चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। हादसा कैसे हुआ यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। कौशिक ने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
पीछे से ट्रेन का चौथा डिब्बा पटरी से उतर गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक उक्त डिब्बे में एक यात्री सवार था। अचानक पटरी से उतरने के बाद भी ट्रेन कुछ दूरी तक घिसटती रही। इसके बाद किसी तरह ट्रेन को रोका गया। रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। दुर्घटना राहत ट्रेन वहां पहुंची। पटरी से उतरे देबो को पटरी पर चढ़ने का प्रयास जारी था।

Ro.No - 13672/156

कई घंटों तक ट्रेनों की आवाजाही रही बाधित

पटरी से उतरने के कारण डाउन मुख्य लाइन अवरुद्ध हो गई और अप मुख्य लाइन प्रभावित हुई, जिससे हावड़ा-बैंडेल मुख्य लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई की गई और हावड़ा से दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को सुबह 7:10 बजे घटनास्थल पर बुलाया गया।

स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे: अधिकारी

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा,”जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं, और पटरी से उतरने का कारण निर्धारित करने के लिए एक विस्तृत जांच की जाएगी। यात्रियों और रेलवे कर्मियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।”

ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू

डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही 08:18 बजे फिर से शुरू हुई। कौशिक मित्रा ने कहा,”अप मेन लाइन पर ट्रेनों को वर्तमान में हावड़ा से अप हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन के माध्यम से डायवर्ट किया जा रहा है और बेलूर में अप मेन लाइन पर पुनर्निर्देशित किया जाता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here