Durg: Minor threatened to make daughter’s obscene video viral. When justice was not given, mother took extreme step and committed suicide.
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतिका महिला की बेटी को एक लड़का लम्बे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। लड़के के पास मृतिका की बेटी का अश्लील वीडियो था, जिसे वो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात से महिला काफी परेशान थी। मृतिका ने इस संबंध में थाने में लड़के के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल, मृतिका की नाबालिग बेटी को एक लड़का उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहा था। नाबालिग लड़की ने आरोपी की हरकत से परेशान होकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी। जिसकी शिकायत लेकर भिलाई नगर थाना महिला पहुंची थी, लेकिन पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं की गई और महिला को थाने से जाने के लिए कह दिया था।
इधर पुलिस में शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी लड़के के परिजन महिला के घर पहुंचे थे और उसकी बेटी व उसे बदनाम करने की धमकी देने लगे। इस विवाद के बाद से महिला काफी परेशान रहने लगी थी। सोमवार को महिला ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद महिला के परिजन थाने पहुंचे और आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। विवाद बढ़ता देख भिलाई नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही, तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
सीएम के गुहार लगाएगा परिवार
वहीं मृतिका के परिजन ने बताया कि थाने पहुंचकर दूसरे समाज के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया, जिसकी वजह से इतने दिनों तक उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई.यदि इस मामले में न्याय नहीं मिला तो सीएम से न्याय की गुहार लगाई जाएगी .
9 दिन से काट रही थी थाने के चक्कर
भिलाई नगर थाना पुलिस के CSP सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतका नाम 35 वर्षीय बी अनुराधा है। वह पिछले 9 दिन से थाने के चक्कर काट रही थी। एक नाबालिग उसे उसकी नाबालिग बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसने लिखित शिकायत दी थी। वह आरोपी को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही थी।
उसने शिकायत में बताया था कि उसे बेटी का अश्लील वीडियो वायरल होने का खतरा है। अगर ऐसा हो गया तो उसकी इज्जत खतरे में पड़ जाएगी। परिवार की समाज में काफी बदनामी होगी। आरोपी आए दिन धमकियां दे रहा था, लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही थी। इंसाफ नहीं मिलने उसने जान दे दी।
अश्लील वीडियो मामले की जांच शुरू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने फंदे से शव उतारकर कब्जे में लिया तो परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक शव नहीं देने की बात पर अड़ गए। किसी तरह समझाकर पुलिस ने शव कब्जे मे लिया, लेकिन महिला के परिजनों ने अस्पताल आकर हंगामा किया। वे मीडिया कर्मियों को लेकर आए थे, जिन्हें देखकर पुलिस वालों ने मोर्चा संभाला।
मृतका के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। CSP सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि अश्लील वीडियो मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी और उसके परिजनों से पूछताछ जारी है। गहन जांच करने के बाद और वीडियो कब्जे में लेने के बाद केस में आगामी कार्रवाई की जाएगी।



