Home छत्तीसगढ़ छ.ग.लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ब्लाक ओरछा, छोटेडोंगर,कोहकामेटा और बेनूर...

छ.ग.लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ब्लाक ओरछा, छोटेडोंगर,कोहकामेटा और बेनूर की बैठक

0

 

नारायणपुर :- छ.ग.लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला नारायणपुर की बैठक जिलाध्यक्ष मंगलूराम उसेंडी के नेतृत्व में एवं कुंजनसिंह बघेल प्रांतीय महामंत्री/जिला संरक्षक नारायणपुर के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में जिला शाखा के ब्लाक ओरछा, छोटेडोंगर,कोहकामेटा,बेनूर क्षेत्र से कर्मचारी साथी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें। छ.ग. शासन,आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से जारी पत्रो के संबंध में चर्चा किया गया जिसमे आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत पंचायत प्रस्ताव,कलेक्टर दर,दैनिक वेतन भोगी,स्वैच्छक पूर्णकालिक, बस्तर पैकेज/सरगुजा पैकेज, भृत्यकर्मी,मौखिक मजदूरी दर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर युक्तियुक्तकरण समायोजन करते हुए नियमित वेतमान का लाभ प्रदाय किया जाने के संबंध में सहायक आयुक्त जिला नारायणपुर को ज्ञापन देने पर हुई चर्चा , विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्यालयीन कार्यो में धीमी एवं समय पूर्व कोई भी कार्य पूर्ण नही होने के चलते सहाय आयुक्त कार्यालय के स्थापना प्रभारी बाबु के प्रति आक्रोश जताई और अध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी कर्मचारी की विस्तारपूर्वक समस्या को सुना गया और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी किया गया। साथ ही आकस्मिक निधि, स्वेच्छक पूर्णकालीन, दैनिक वेतनभोगी, पंचायत प्रस्ताव के समस्याओं पर सहायक आयुक्त कार्यालय एवं जिला कलेक्टर महोदय नारायणपुर के नाम ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया हैं। जिलापदाधिकारी संरक्षक कुंजनसिंह बघेल,अध्यक्ष मंगलूराम उसेंडी, उपाध्यक्ष जगदीश नाग, उपाध्यक्ष कमलू राम नुरेटी,खेमेश्वर मांझी सहसचिव,उपाध्यक्ष दानेश कुमार जैन, कामदेव पांडे,खेमेश्वर मांझी,दिलीप आमडे,तरुण रज्जाक,नितेश साहू,अमित सेन,परमेन्द्र,परमेश्वर दुग्गा,बालू राम कश्यप,धनेश्वर मांझी,मंगेश्वर भोयर, कारीबाई अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ,शिरोमणि यादव उपाध्यक्ष, रमशीला नुरेटी, संध्या साह, दीना मजूमदार, सुनीता कोर्राम सरिता मरकाम,पूर्णिमा कोर्राम,सरस्वती कौशल,सुकुमारी राणा, अनुराधा,पटेल,पिंकी,सुमित्रा,कुपाल पूनम पात्र,एवं अनेक कर्मचारी साथी उपस्थित रहें।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here