Home छत्तीसगढ़ सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में ब्रजेश्वरी रावटे को मिला प्रथम स्थान

सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में ब्रजेश्वरी रावटे को मिला प्रथम स्थान

0

 

नारायणपुर:- नेपाल के लुंबिनी मैं आयोजित सक्षम नारी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे की काव्य रचना “मैं सक्षम हूॅं” को उत्कृष्ट कविता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, देश विदेश की महिला लेखिकाओं को साहित्य लेखन में प्रोत्साहित करने एवं नेपाल भारत मैत्री विकास के उद्देश्य से यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया गया। नेपाल भारत और तंजानिया से 156 महिला रचनाकारों की सहभागिता रही जिसमें 32 रचनाओं का चयन कर पुरस्कृत किया गया। नारायणपुर जिले से जहां बस्तर की पहचान निहित है भारत से अपना लेखिका के रूप में श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे की काव्य रचना को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। शब्द प्रतिभा बहुत क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल जो, नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत एक ख्याति प्राप्त संस्था है जिसकी पहचान विश्व की कई देशों में बन चुकी है ऑनलाइन और ऑफलाइन विभिन्न प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित करती है। संस्था की सचिव चरना कौर कहती है कि विश्व की महान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था 2025 में ऐतिहासिक महत्व का गौरवशाली आयोजन विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह कर रही है जिसमें देश-विदेश की सैकड़ो हस्तियां शामिल होंगे। ब्रजेश्वरी रावटे पेशे से शिक्षिका है,जो 30 वर्षों से नारायणपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से बेहतरीन सेवा दे रहीं हैं! जिसके लिए 5 सितंबर 2023 को राज्य शिक्षक सम्मान राज्यपाल द्वारा सम्मानित हो चुकी है, 2017 में मुख्यमंत्री गौरव पुरस्कार तथा कोविडकाल में जब स्कूल बंद थे उस समय पढ़ाई तुंहर द्वार के लिए जिला प्रशासन से भी सम्मानित हो चूंकि है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here