Rahul Gandhi In Ludhiana: Rahul Gandhi lashed out at PM Modi in Ludhiana, ‘Will tear apart and throw away the Agniveer scheme’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बुधवार को मुल्लांपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। रैली में लुधियाना से उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अलावा फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके और होशियारपुर की यामिनी गोमर समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी। हम आएंगे तो किसानों को फसलों के नुकसान का भुगतान 30 दिन के भीतर देंगे। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। देश की युवाओं के लिए काम करेंगे। मोदी की अग्निवीर योजना को हम बंद करेगे। मोदी की ये योजना देश के लिए ठीक नहीं है। हम सत्ता में आते ही इस योजना को फाड़कर फेंक देंगे।
राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि हम युवाओं को पक्की नौकरी देंगे। डिप्लोमा होल्डर ग्रेजुएट को नौकरी दी जाएगी। बेरोजगार को एक साल में एक लाख यानी हर माह 8500 खटाखट अकाउंट में आएंगे। राहुल गांधी ने मात्र 17 मिनट के भाषण में जहां ज्यादातर समय प्रधानमंत्री की आलोचना में गुजारा। वहीं, आईएनडीआईए सरकार बनाने के बाद महिलाओं, किसानों और बेरोजगारों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको गारंटी देता हूं कि इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। क्योंकि उन्होंने युवाओं को नौकरी नहीं दी। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। जातीय जनगणना पीएम मोदी ने नहीं करवाया। हमने जातीय गणना कराने की मांग की तो मोदी जी चुप हो गए। कहने लगे कि देश में कोई जाति ही नहीं है। केवल अमीर और गरीब दो ही जातियां हैं। मेरा सवाल है कि अगर देश में जाति नहीं है तो आप अपनी जाति ओबीसी क्यों बताते हो। राहुल गांधी ने जनता से इंडी गठबंधन को वोट देने की अपील की।
राहुल गांधी ने अग्निवीर को मंच पर बुलाया
राहुल गांधी जनसभा में अग्निवीर योजना का जिक्र कर रहे थे। तभी भीड़ में विकास कुमार पर उनकी नजर गई। उन्होंने मंच पर विकास कुमार को बुलाया। राहुल गांधी ने कहा कि यह विकास कुमार हैं। इन्होंने अग्निवीर योजना के जरिए नौकरी पाई। राहुल ने विकास से पूछा कि कैसा लग रहा है अग्निवीर योजना से नौकरी पाकर। विकास ने कहा कि मुझे यह योजना अच्छा नहीं लग रहा। इसके बाद राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारी सरकार दो तरह के शहीद का दर्जा पसंद नहीं करेगी। हमलोग इस योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देगे। ताकि युवा सामान्य सेना की तरह देश सेवा कर सकें। हमारी सरकार बनते ही 20 लाख सरकारी नौकरियां आपके हवाले कर देंगे। जैसे बिहार में तेजस्वी यादव ने नौकरी दी तो चाचा जी भाग गए।
मोदी संविधान ही तोड़ना चाहते हैं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही MSP के लिए कानून बनाने का वादा किया। राहुल ने किसानों का कर्ज माफ करने के लिए किसान कर्ज माफी आयोग बनाने की बात कही, जिससे उनका कर्ज आसानी से माफ हो सके। राहुल ने कहा कि यह चुनाव 70 साल में पहली बार संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है। मोदी संविधान ही तोड़ना चाहते है, लेकिन वह ऐसा नहीं करने देंगे। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, जिसे फाड़ दिया जाए।



