Home Blog 150 लोग बीमार, टोंक में शादी समारोह में खाना खाने के बाद...

150 लोग बीमार, टोंक में शादी समारोह में खाना खाने के बाद , दो की हालत गंभीर; सभी अस्‍पताल में भर्ती

0

150 people fell ill after eating food at a wedding ceremony in Tonk, two in critical condition; all admitted to hospital

जयपुर। राजस्थान में टोंक जिले के बीजवाड़ा गांव में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 150 लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को केकड़ी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हे। दो लोगों की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार बीजवाड़ा गंव में एक शादी समारोह में भोजन में करीब एक हजार लोगों ने भोजन किया था। इनमें से 150 लोगों की तबीयत खराब हो गई। इस पर प्रशासन ने तत्काल 150 लोगों को लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस थाना अधिकारी कालूराम मीणा ने बताया कि खाद्द सामग्री की जांच की जा रही है। इसमें गड़बड़ी पाई गई है। पुलिस व चिकित्सा विभाग ने समस्त सामान की जांच की है।

Ro.No - 13672/156

जानकारी के अनुसार बीजवाड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने खाना खाया। खाना खाने के कुछ घंटों बाद समारोह में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक बहुत से लोगों को उल्टी होने के साथ ही पेट में गड़बड़ी व दस्त की शिकायत होने लगी।
एक साथ इतने लोगों के बीमार होने सूचना पर फूड पॉइजनिंग का अंदेशा हुआ और प्रभावितों को तुरंत इलाज के लिए केकड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचे नासिरदा थाना प्रभारी कालूराम मीना ने भोजन शाला में रखी खाद्य सामग्री का जायजा लिया। यहां भोजन बनाने के लिए उपयोग में लिए गए मावे में खटाई की बदबू आ रही थी और यह पूरी तरह खराब था। यही वजह रही कि शादी में आए लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार बने।

मावे में पाई गई खटाई

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खाद्य सामग्री की जांच की। जिसमें भोजन बनाने के लिए उपयोग में लाए गए मावे में खटाई की बदबू पाई गई, जो पूरी तरह खराब था। थाना प्रभारी कालूराम मीना के अनुसार इस में करीब 150 लोग खाना खाने से बीमार हो गए हैं।

उल्टी दस्त की समस्या

इस मामले को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन जांगिड़ ने बताया कि बारात में भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी दस्त की समस्या होने लगी। जिसे इलाज के लिए गांव में प्राथमिक उपचार कराया गया लेकिन जब देखा गया कि काफी लोगों के यह समस्या हो रही है। तो उनको केकड़ी लाया गया।

कुछ ही देर में 100 से अधिक लोग बीमार

देखते ही देखते देर रात तक मरीजों की संख्या 100 को पार कर चुकी थी। जिसमें 5 मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं सभी मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इनमें से दो मरीज सत्यनारायण धाकड़ (49) व शंकर लाल (35) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अजमेर रेफर किया गया है।

इन मरीजों का चल रहा इलाज

फूड पॉइजनिंग की वजह से अभी भी कई लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार हनुमान प्रसाद जाट (25), लीला धाकड़ (27) व सीता देवी जाट (38) को भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पीएमओ डॉ. नवीन कुमार जांगिड़ भी पहुंचे और अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बुलाकर परीक्षण कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here