Home Blog Crime Against Girls In Chhattisgarh – एक साल से कर रहा था...

Crime Against Girls In Chhattisgarh – एक साल से कर रहा था यौन शोषण मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी एमपी के बिजुरी गिरफ्तार

0

Crime Against Girls In Chhattisgarh – Was sexually abusing for one year, accused of raping a minor in Marwahi, Bijuri of MP arrested

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मरवाही में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां 16 साल में एक नाबालिग से 2 मार्च 2023 को दुष्कर्म की वारदात हुई. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार एक साल से भी ज्यादा समय तक उसका यौन शोषण किया. पीड़िता ने जब शादी के लिए दवाब बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा.
दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां पर मरवाही थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग अपने परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव में रहने वाले आरोपी विजय पाल के द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग अपनी रिश्तेदार के घर बिजुरी के बलबहरा गांव गई थी उसी दौरान आरोपी विजय पाल कहीं से उसका नंबर लेकर नाबालिग को बहला फुसला लिया और उसके बाद बच्ची के साथ पहले वहां पर दुष्कर्म किया और फिर मरवाही आकर फिर बच्ची को शादी की बात कहते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
फिर नाबालिग जब आरोपी विजय को शादी के लिए कहती तो आरोपी विजय पाल शादी से इंकार कर दिया साथ ही विजय ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद पीड़िता पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर अपने परिजनों के साथ मरवाही थाना पहुँचकर मध्यप्रदेश के बलबहरा गाव बिजुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक विजय पाल के खिलाफ 376 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया था और मरवाही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विजय पाल बिजुरी थाना क्षेत्र के बलबहरा गांव स्थित अपने घर पहुचा हुआ जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुचकर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Ro.No - 13672/156

29 मई को पीड़िता ने दर्ज कराया केस

रेप की इस घटना के बाद 29 मई को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मरवाही थाने में केस दर्ज कराया. एफआईआर रजिस्टर होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश तेज कर दी. पूछताछ और जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी मध्यप्रदेश के बिजुरी का रहने वाला है. जिसके बाद मरवाही पुलिस ने टीम बनाई और आरोपी को मध्यप्रदेश के बिजुरी से गिरफ्तार किया.

बिजुरी में आरोपी ने किया दुष्कर्म

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पीड़िता जब एमपी के बिजुरी में रिश्तेदार के घर गई थी. उस दौरान ही आरोपी से उसकी जान पहचान हुई. उसके बाद उसने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाया फिर शादी के सपने दिखाए. इसके बाद वह उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा. लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया. उसके बाद पीड़िता और उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

बीते एक साल से आरोपी कर रहा था यौन शोषण

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि आरोपी बीते एक साल से लड़की का यौन शोषण कर रहा था. मरवाही पुलिस ने केस रजिस्टर होने के महज तीन दिनों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस केस में पॉक्सो एक्ट के तहत केस रजिस्टर किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here