Home Blog Donald Trump Convicted: 11 जुलाई को होगी सजा, डोनाल्ड ट्रंप Hush Money...

Donald Trump Convicted: 11 जुलाई को होगी सजा, डोनाल्ड ट्रंप Hush Money केस में दोषी करार, क्‍या अब लड़ पाएंगे राष्‍ट्रपति चुनाव?

0

Donald Trump Convicted: Sentenced on July 11, Donald Trump found guilty in Hush Money case, will he be able to contest the presidential election now?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े हश मनी मामले में ट्रंप को सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया है। 2 दिन चली सुनवाई के बाद 12 सदस्यीय ज्यूरी ने उन्हें दोषी ठहराया। अमेरिका के इतिहास में ये पहली बार हुआ है, जब किसी मौजूदा या पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक मामला चला है और उसे दोषी पाया गया है।
ट्रंप ने फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘अपमानजनक’ करार दिया। ट्रंप ने कहा, “हमने कोई गलत काम नहीं किया। मैं बहुत निर्दोष आदमी हूं। हम लड़ेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और जीतेंगे। असली फैसला जनता द्वारा 5 नवंबर को होने वाला है। ये शुरुआत से ही धांधली से भरा हुआ फैसला था।” उन्होंने मैनहट्टन जिला अटॉर्नी और जो बाइडन प्रशासन की भी आलोचना की। इस मामले में ट्रंप पहले भी खुद को निर्दोष बता चुके हैं।

Ro.No - 13672/156

क्या है मामला?

यह मामला पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ ट्रंप के अफेयर से जुड़ा है। 2016 में ट्रंप पर आरोप लगे थे कि उनका डेनियल्स के साथ अफेयर है, जिसे छुपाने के लिए डेनियल्स को पैसे दिए गए थे। डेनियल्स ने कहा था कि ट्रंप के वकील ने उन्हें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले चुप रहने के लिए एक करोड़ से अधिक रकम दी थी। ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए राजनीति से प्रेरित बताया था।

कौन हैं स्टॉर्मी डेनियल्स?

डेनियल्स एक पॉर्न अभिनेत्री हैं, जिनका कानूनी नाम स्टेफनी ग्रेगरी क्लिफोर्ड है। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, डेनियल्स लुइसियाना में पली-बढ़ी थीं और हाई स्कूल के दौरान ही उन्होंने स्ट्रिप क्लबों में काम करना शुरू कर दिया था। डेनियल्स की एक बेटी है और उन्होंने चौथी शादी पॉर्न अभिनेता बैरेट ब्लेड से की है। डेनियल्स के मुताबिक, ट्रंप से उनकी पहली मुलाकात जुलाई, 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान हुई थी।

क्या राष्ट्रपति चुनाव लड़ पाएंगे ट्रंप?

11 जुलाई को ट्रंप की सजा का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद वे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बने रह सकते हैं। अमेरिकी संविधान में राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए कई शर्तें हैं। जैसे कि उम्मीदवार की उम्र कम से कम 35 साल हो, वो अमेरिका में जन्मा हो और अमेरिका में कम से कम 14 साल रहा हो। हालांकि, कहीं भी आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने वाला कोई कानून नहीं है।

और भी कई मामलों में घिरे हैं ट्रंप

ट्रंप दूसरे भी कई मामलों में घिरे हुए हैं। उन पर गंभीर अपराध के करीब 91 मुकदमे चल रहे हैं। कैपिटल हिल हिंसा से जुड़े मामले में कोलोराडो की सुप्रीम कोर्ट ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। लेखिका ई जीन कैरल से जुड़े यौन उत्पीड़न और मानहानि के मामले में भी ट्रंप पर लगभग 688 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा था। व्हाइट हाउस के गोपनीय दस्तावेज से जुड़े मामले में भी उनके खिलाफ जांच चल रही है।
पॉर्न स्टार ने ये भी आरोप लगाया था कि उनके बीच यौन संबंध थे.
अदालत से बाहर निकलते हुए ट्रंप ने कहा, “यह धांधली वाला मुकदमा है. यह अभी खत्म नहीं हुआ है.”
ट्रंप को 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी, जो रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंशन से ठीक चार दिन पहले है. इसमें उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा.

ट्रम्प ने सजा सुनाए जाने के वक्त आंखे बंद कीं

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प को सजा सुनाने के वक्त कोर्ट रूम का माहौल काफी संजीदा था। ज्यूरी को फैसला सुनाने के लिए कोर्टरूम के ज्यूरी बॉक्स में बुलाया गया। 7 महीनों में चुपचाप केस को सुन रहे ज्यूर्रस को से पूछा गया कि वो किस नतीजे पर पहुंचे हैं।
इसके बाद एक ज्यूरर ने माइक्रोफोन में कहा, ‘दोषी’। ये सुनते ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी आंखे बंद कीं और ना में सिर हिलाया । ट्रम्प के दोषी पाए जाने का फैसला 2 मिनट तक सुनाया गया।

ट्रम्प पर कौन से 34 आरोप लगे हैं?

ट्रम्प पर गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 चार्ज लगाए गए हैं। ये सभी चार्ज 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए देने से जुड़े हैं।
11 चार्ज चेक साइन करने से जुड़े हैं। अन्य 11 चार्ज कोहेन के कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस से जुड़े हैं और बाकी बचे 12 चार्ज रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी देने से जुड़े हैं।
ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ट्रम्प के कहने पर अपने पास से स्टॉर्मी को पैसे दिए थे, जिससे वो 2016 के चुनाव से पहले ट्रम्प के साथ अफेयर को लेकर कुछ न बोलें।
आरोप है कि ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद कोहेन को पैसे वापस लौटाए। इसके लिए उन्होंने 10 महीने तक कोहेन को कई चेक दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में इसे लीगल फीस दिखाया, जो असल में एक अपराध छिपाने के लिए किया गया पेमेंट था।
आरोपों से जुड़े दस्तावेज में कहा गया है कि ट्रम्प ने लगातार न्यूयॉर्क बिजनेस रिकॉर्ड में गलत जानकारी दी, जिससे वो अपने अपराध को छिपा सकें और उन्हें चुनाव में फायदा हो।
5 अप्रैल 2023 को ट्रम्प पर मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए थे।

ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने की कितनी संभावना है?

अप्रैल के पहले हफ्ते में एमर्सन कॉलेज के पोल के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए 43% लोग डॉनल्ड ट्रम्प को पसंद करते है। वहीं, 42% लोग जो बाइडेन को पसंद करते हैं। हालांकि, BBC के मुताबिक ट्रम्प और बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में अगर कुछ हजार ट्रम्प समर्थक भी चुनाव में वोट न करने का फैसला लेते हैं तो इससे उन्हें नुकसान हो सकता है।

क्या दोषी करार होने के बाद भी चुनाव लड़ सकते हैं ट्रम्प?

एक सदी पहले ‘यूजीन वी डेब्स’ एकलौते ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने जेल में रहकर राष्ट्रपति बनने के लिए कैंपेन चलाया था। तब अब तक कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोई दोषी करार शख्स चुनाव लड़ रहा हो। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प अभी भी चुनाव लड़ सकते हैं और जीते तो राष्ट्रपति भी बन सकते हैं।
किसी शख्स के राष्ट्रपति बनने के लिए अमेरिकी संविधान में बहुत मामूली योगयताओं का जिक्र है। जैसे 35 साल की उम्र का होना, अमेरिका में ही जन्म लेना या कोई ऐसा जो 14 साल से अमेरिका में रह रहा हो। संविधान में राष्ट्रपति बनने के लिए कैरेक्टर और क्रिमिनल रिकॉर्ड की कोई पाबंदी नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here