बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले माओवादियों के प्रेशर आईडी की चपेट में आने से ग्रामीण का दाहिना पैर हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बाये पैर में भी आई चोंट। यह पूरा घटना तब घटी जब अपने नीजि ट्रेक्टर से अपने काम से तर्रेम की ओर आ रहा था। छुटवाई और गुण्डम के मध्य तोयानाला के पास ट्रेक्टर रोकर कर रोड किनारे पेशाब के लिये गया । ग्रामीण का नाम माड़वी नन्दा पिता भीमा माड़वी उम्र 22 वर्ष ग्राम छुटवाई स्कूलपारा का निवासी है । वही आपको बता दें तोयानाला के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जहां जवानों के सुरक्षा के साए में माओवादियों के द्वारा सुरक्षा बलो को नुकसान पहुचाने की नीयत से लगाई गई थी IED । घटना की सूचना मिलने कैम्प चिन्नागेलुर में जवानों ने त्वरित उपचार हेतु कैम्प लाकर घायल ग्रामीण का उपचार पहले किया , प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया है ।



