Road accident: Father and two children died, three including wife in critical condition due to severe collision between tractor and auto
आगरा : आगरा-दिल्ली हाईवे पर सोमवार की तड़के पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो सवार पिता, बेटा और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी समेत 2 बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दिल्ली में नागलोई के लक्ष्मी पार्क के पास रहने वाले नीलेश कुमार पाल (35) की मैनपुरी में ससुराल है. बच्चों के स्कूल में गर्मी की छुट्टियां हो गईं हैं. ऐसे में नीलेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ऑटो से अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहे थे. आगरा-दिल्ली हाईवे पर गांव अरसैना के पास सोमवार की तड़के करीब 4.30 बजे पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े. हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने लोगों की मदद से ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नीलेश, बेटे हर्ष (12) और गुरप्रीत (09) की मौत हो चुकी थी. वहीं पत्नी सुधा समेत दो बच्चे देवकी (14) और सुशांत (9) घायल हो गए. उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सुशांत है गुरप्रीत जुड़वा हैं.
पत्नी और बच्चों के साथ जा रहा था ससुराल
बताया जा रहा है कि दिल्ली के नागलोई के लक्ष्मी पार्क में रहने वाला 35 वर्षीय नितेश पाल अपनी पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ सोमवार सुबह ऑटो में सवार होकर अपने ससुराल मैनपुरी जा रहा था।
बताया जा रहा है कि स्कूल में गर्मी की छुट्टियां होने के चलते बच्चों और उसकी पत्नी द्वारा कुछ दिन मैनपुरी में बिताने के लिए कहा गया था जिसके चलते वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर सोमवार मैनपुरी के लिए निकला था। सुबह करीब 4 बजे बच्चों को लेकर वह आगरा पहुंचा।
आगरा जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार के ट्रैक्टर ट्राली ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसे समय कुछ लोग सड़क पर टहलने के लिए निकले थे। उन लोगों ने बताया की टक्कर के बाद ऑटो में सवार लोग दूर-दूर जाकर गिर गए।
उसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें ऑटो से बाहर निकलते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन तब तक निलेश और उसके 12 वर्षीय बेटे हर्ष तथा 9 वर्षीय बेटी गुरप्रीत की मौत हो गई थी।
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया आटो
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के नागलोई में लक्ष्मी पार्क के रहने वाले नीलेश कुमार पाल (35) पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ आटो रिक्शा से अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे सिकंदरा क्षेत्र के अरसैना के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आटो को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो रिक्शा से घायलों को बाहर निकाला मगर तब तक नीलेश, उनके पुत्र हर्ष (12) और पुत्री गुरप्रीत (9) की मृत्यु हो चुकी थी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों की हालत गंभीर
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा सवार पिता और बेटी-बेटा छिटक कर सड़क पर गिरे। उनका सिर फट गया था। तीनों की मौके पर मौत हो गई। नीलेश की पत्नी सुधा, बेटी देवकी (14) और जुड़वां बेटे सुशांत (9) को घायलावस्था में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां सुधा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।



