Raipur police formed a cricket team, then 15 gamblers were caught like this… ways to catch gamblers
रायपुर। राजधानी रायपुर के चटोद गांव में देर रात पुलिस ने दबिश देकर 15 जुआरिओं को पकड़ा है। आधी रात को खेत में जुआ खेल रहे 15 जुआरिओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो लाख 23 हजार नगदी समेत 3 कार और 5 बाइक जब्त किया है। क्रिकेट खिलाड़ी बनकर गई पुलिस टीम ने जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा। सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला मंदिर हसौद थाना का है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में किशन लाल सिसोदिया, उरला रायपुर, राधेश्याम यादव, गुढ़ियारी रायपुर, सचिन जैन आजाद चौक, रायपुर, हेमंत साहू, धरसीवां, रायपुर, अकबर नाथ धृतलहरे उरला, रायपुर, राजू साहू गुढियारी, रायपुर, शुभम साहू, खमतराई, रायपुर, रामायण सिंह, खमतराई, रायपुर, मोहित मनहरे, छेरीखेड़ी, मंदिर हसौद, ईश्वरदास मानिकपुरी, सिमगा, बालोदाबाजार, महेश्वर निषाद, धरसीवां, रायपुर, बलराम कोसरिया, टिकरापारा, रायपुर, दीपक आर कोसले, खमतराई, रायपुर, अनिल वर्मा, खरोरा, रायपुर, लक्ष्मीकांत वर्मा, चन्द्रखुरी, रायपुर शामिल हैं।
जानिए, कैसे पकड़ाए जुआरी
दरअसल, घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर हसौद के ग्राम चंदखुरी में कुछ व्यक्ति कोल्हान नाला के पास जुआ खेल रहे है। चूंकि जुआरी काफी शातिर है और पुलिस से बचने के लिए मुखबिर भी गांव में लगा रखे थे। पुलिस जब भी जुआरियों को पकड़ने के लिए जाती तो आरोपी भाग जाते थे। पुलिस ने इन जुआरियों को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई और इसी योजना के तहत ही पुलिस की टीम को पता चला कि गांव में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता चल रही है। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए क्रिकेटर का भेष बनाया और क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गांव पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने जुआरियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाकर रविवार रात 2 जून को उनके अड्डे में छापामार कार्रवाई की।
पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 15 जुआरियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 2, 23, 200 रूपए, 52 पत्ती ताश, 17 नग मोबाइल, 3 कार व 5 मोटर साइकिल जब्त की। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 धारा का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की गई।



