उत्तर बस्तर कांकेर 05 जून 2024/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 09 जून दिन रविवार को प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कांकेर जिले से पी.ए.टी. प्रवेश परीक्षा में 1075 एवं पी.व्ही.पी.टी. प्रवेश परीक्षा में 643 परीक्षार्थी सहित कुल 1718 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रवेश परीक्षा हेतु शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज, भीरावाही रोड, अलबेलापारा, शासकीय पं. विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर तथा शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा कांकेर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
क्रमांक/ 584/सोरी
समाचार
बाल श्रम उन्मूलन हेतु जिला स्तरीय टीम गठित
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 जून 2024/ राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा बाल एवं किशोर श्रम के उन्मूलन की दिशा में बचाव अभियान कार्यक्रम अनुसंधान और तथ्य-खोज अध्ययन जैसे विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रहा है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले में भी बाल श्रम (प्रतिषेध व विनियमन) अधिनियम के तहत घरेलु श्रमिकों अथवा नौकरशाह के रूप में बच्चों का नियोजन तथा कारखाना, होटल एवं ढाबा, रेस्टोरेंट, घरेलू कामगार, ईंट भट्टा एवं खपरेल, ऑटो मोबाईल वर्कशाप एवं गैरेज आदि संस्थानों में बच्चों के नियोजन प्रतिबंधित करने हेतु जिला स्तरीय दल गठित कर उक्त संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिला स्तरीय टीम में श्रम निरीक्षक श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, उप निरीक्षक, जिला बाल अपराध शाखा, पुलिस विभाग, ए.पी.सी. जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी चाईल्ड लाईन सम्मिलित हैं।



