Ro.No - 13672/156
कांकेर । शहर से सटे ग्राम गोविन्दपुर निवासी डाँ.राजेंद्र सिंह ठाकुर का निधन हो गया । 67 वर्षीय स्व.ठाकुर पीजी कालेज कांकेर के सेवा निवृत प्रोफेसर थे । वे मनहरण सिंह ठाकुर,विनोद सिंह ठाकुर, संतोष सिंह ठाकुर के भाई व स्व.छोटे लाल सिंह ठाकुर के पुत्र थे । बुधवार को गोविन्दपुर के मुक्तीधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया । जिसमें बडी. संख्या में समाजजन व गणमान्य नागरिक शामिल हुए ।..



