कार्रवाई सही मानते हैं तो अन्य बाहरी रोड किनारे कब्जा कर रखें पहले उनके कब्जाओं पर चलाएं बुलडोजर समाज करेगा सम्मानित
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले के अंतर्गत आने वाला कुटरू उप तहसील का मामला पिछले दिनों तहसीलदार के द्वारा कोर्ट के नोटिस का हवाला देते अतिक्रमण 248 के तहत कार्रवाई बताते सोमा चिड़ियम की मकान यहां वा दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमा रहा था जिस पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई इसकी खबर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को लगा तो तब से तरह-तरह के आरोप लगते रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है की मूल निवासी की मकान में कार्रवाई वह भी बुलडोजर चलना कहीं ना कहीं डबल इंजन की तर्ज पर यूपी बनाने की मंशा साफ नजर आता है हालांकि यहां पूरा मामला बिहार के दयानंद चौधरी कुटरु के निवासी पिछले वर्षों अन्य व्यक्ति से जमीन खरीद यहां पर मकान बाड़ी बनाया है इनके द्वारा पहले तहसील फिर कोर्ट में शिकायत करने की बात निकाल कर आ रहा है । अब इस पूरे मामले को समाज से जुड़े लोगों ने भी पीड़ित पक्ष में आदिवासी समाज न्याय दिलाने की बात करते इस पूरे प्रकरण के संबद्ध दस्तावेज इकट्ठा कर रहा है वही आरोप है कि आदिवासियों गरीबी लोगों पर प्रशासन की कार्यवाही निंदनीय कहा। वही स्थानीय जनप्रतिनिधि कह रहे हैं कि जिस तरीके से या कार्रवाई हुआ है अगर गलत नही है तो कोर्ट के कौन से दस्तावेज में लिखा है कि बुलडोजर चलाना चाहिए उतना ही सही काम करना हो तो अन्य लोग जो बाहरी लोग या कब्जा करके रखें उनके मकान पर बुलडोजर चला कर दिखाएं साथ उन्होंने जो पट्टा बनाया उसे निरस्त करके दिखाएं या पूरा आज सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक तलांडी ने प्रेस वार्ता कुटरू में कर अन्य पदाधिकारी की मौजूदगी में या आरोप लगाते हुए तहसीलदार पर जुबानी हमला किया है उन्होंने कहा कि हमें किसी विशेष समाजों से कोई दिक्कत नहीं पिछले कई सालों से जो लोग रोजी रोटी कमाने आए हैं मकान बाड़ी दुकान सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखे हैं उनका विरोध समाज ने कभी नहीं किया पर हमारे आदिवासी सोमा चिड़ियम की मकान पर जिस तरीके से करवाई किया गया जो की पूरी तरह गलत है इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत प्रस्ताव ग्राम वासियों के बयान सहित कोर्ट की नोटिस के चार दिन कार्रवाई करने की बात कर जब आया था पिछले वर्षों तभी जानकारियां दिया गया पर वर्तमान में एक तरफा कार्रवाई करना दुखद पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा तो आन्दोलन करना पड़ेगा तो करेंगे। बहुत कलेक्टर बीजापुर को समाज ज्ञापन सौंपेगा। इस दौरान दोरला समाज सम्भागय अध्यक्ष अनिल बुरक, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक सकनी चन्द्रैया, पी. लक्ष्मीनारायण सोमारू कश्यप, प्रकाश गोटा, युवा विंग चन्द्रशेखर अंगनपल्ली, रहमान बघेल, दशरथ कश्यप जिला भतरा समाज वा अन्य बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष मौजूद थे।



