Prabhal Pratap Singh Judev thanked the voters of Kota Assembly
BJP’s Tokhan Sahu won by more than fifteen thousand votes
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने किया कोटा विधानसभा की मतदाताओ का आभार
बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा की कोटा विधानसभा की जनता ने दिल खोलकर भाजपा पार्टी को अपना वोट दिया है जिसके कारण पन्द्रह हजार से अधिक वोटो से भाजपा के सांसद प्रत्याशी तोखन साहू विजयी हुए भाजपा को वोट देने की अपील के लिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मे कोटा विधानसभा के घर घर मे पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए वोट मांगा था जिसका सुखद परिणाम 15286 वोटो से जीत के रूप मे सामने आया है आपको बता दे के छत्तीसगढ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं। साहू ने बीजेपी को बिलासपुर में 8वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा
इस बार यहां से बीजेपी के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी। यहां भाजपा-कांग्रेस समेत 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। जीत के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जनता के जनादेश का आभार जताया।भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू को जीत की बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि तोखन साहू बिलासपुर लोकसभा में जनता की आवाज उठाएंगे।



