Home Blog स्वजातीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन सरिया में संपन्न

स्वजातीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन सरिया में संपन्न

0

Meritorious students of the same caste felicitation ceremony and career guidance concluded in Sariya

अठ्ठारहगढ़ फूल माली समाज जो कि उड़ीसा के चार जिला संबलपुर, बरगढ़, झारसुगुड़ा एवं सुंदरगढ़ तथा छत्तीसगढ़ के चार जिला रायगढ़, महासमुंद, सारंगढ़ एवम् शक्ति में बसे स्वजनों का समूह है। अपने मूल व्यवस्था साग सब्जी तथा फूलों का उत्पादन कर व्यवसाय करने वाला समाज है। परंतु आज समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने लगे हैं, पुलिस प्रशासन तथा अन्य प्रशासनिक सेवा सहित कई विभागों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, निरंतर आगे बढ़ने के साथ इस वर्ष के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में भी बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। समाज के मुखिया सभापति परसराम पटेल जी के मार्गदर्शन व छत्तीसगढ़ के मुखिया लंबोदर पटेल जी के प्रयास से 80% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले स्वजातीय छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह तथा कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम नगर पंचायत सरिया में रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की अधिष्ठात्री देवी मां समलेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ, स्वागत उद्बोधन आयोजक मंडल के उपसभापति कमलेश पटेल ने दिया, समाज के छत्तीसगढ़ प्रमुख लंबोदर पटेल ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए आयोजन में पधारे सभी बच्चों एवं पालको को बधाई दिया, समाज के सर्वोच्च पद आसिन सभापति परसराम पटेल ने अपने निजी जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए छत्तीसगढ़ के इस आयोजन की प्रशंसा किया एवं आने वाले समय में उड़ीसा में भी स्वजातीय मेधावी बच्चों को सम्मान करने की बात कही, पूर्व सभापति डॉ रामकुमार पटेल ने बच्चों को उचित दिशा में निर्णय कर आगे बढ़ने का प्रेरणा दिया। छत्तीसगढ़ के चारों उपसभापति क्षेत्र पुसौर, रायगढ़, सरिया तथा सारंगढ़ के लगभग 90 छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र, शिक्षा उपस्कर सामग्री, समाज के पहचान के रूप में वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कैरियर मार्गदर्शन में विभिन्न विधाओं में दक्ष अतिथियों के द्वारा अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बच्चों को उचित सलाह दिया, चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर नीतिश पटेल, ने इंजीनियरिंग में सहायक यंत्री पंकज पुष्पाकर, कॉमर्स में डीपीएम आविक वासु, प्रशासनिक खंड में समाज से ही नायाब तहसीलदार बने आशीष कुमार पटेल, मनोरंजन करते हुए पैरोडी के साथ डीपीएम फिरोज खान तथा मुख्य वक्ता के रूप में डिप्टी कमिश्नर जिला पंचायत रायगढ़ महेश पटेल ने बच्चों को संबोधित किया।
आज के कार्यक्रम में अतिथियों, पदाधिकारियों के साथ उपसभापति पुसौर शशिधर पटेल, उपसभापति सारंगढ़ भीचरण पटेल, पूर्व साहज्यकारी सभापति छत्तीसगढ़ सेवक राम पटेल, पूर्व उपसभापति फागूलाल पटेल, उपसभापति सरिया के सचिव रमेश पटेल, पूर्व सचिव चक्रधर पटेल, किरण दूत पत्रिका के संपादक प्रेम नारायण मौर्या,उपसभापति रायगढ़ के सचिव दयाराम पटेल, अंचल अधिकारी वासुदेव पटेल, गादी सरपंच नवीन पटेल, भारत पटेल, समाज की बेटी सहायक यंत्री श्रीमती कांति कमल पटेल, ग्राम पंचायत हिर्री के सरपंच शारदा मालाकार उपस्थित रहे।

Ro.No - 13672/156

संयोजन में सहयोग

उप सभापति पुसौर के सचिव यदुमनी पटेल, सभापति सचिव शोभाचंद मालाकार, सहसचिव खगपति मालाकार,सहज्यकारी सभापति सचिव खीरसागर मालाकार, समस्त उपसभापति सचिव, सरपंच सरिया हरिश्चंद्र पटेल, उप सरपंच नारायण पटेल एवं सरिया गादी के समस्त युवा साथी गण की भूमिका रही, कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के पूर्व सचिव एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा के प्रवक्ता घनश्याम पटेल ने किया।

आज के कार्यक्रम हेतु आर्थिक सहयोग

निष्ठा स्टेस्नरी एंड कंप्यूटर्स सरिया,लंबोदर पटेल जी सहाज्यकारी सभापति छत्तीसगढ़, यदुमणी पटेल जी गादी सरपंच एवं उपसभापति सचिव पुसौर, भूषण पटेल (आकाश टेंट) बिलाईगढ़ अ,लक्ष्मण पटेल
ज्योति लैंडस्केप एंड गार्डन डेवलपर्स रायपुर, घनश्याम पटेल प्रवक्ता अठारह गढ़ फूलमाली समाज,अभय पटेल (एडवोकेट) चुनाव अधिकारी कनकबीरा महासभा, चक्रधर पटेल रायगढ़ पूर्व सभापति सचिव,लक्ष्मीकांत पटेल व्याख्याता वाणिज्य बिलाईगढ ब,कमलेश पटेल उपसभापति सरिया अट्ठारहगढ़ फूलमाली समाज,श्रीमती सुनीता पटेल अंचलाधिकारी रायगढ़ अंचल, रमेश पटेल उपसभापति सचिव सरिया,चंद्रभान पटेल तराईमल, नवीन पटेल गादी सरपंच बिलाईगढ़ अ,सोधीराम पटेल जी गादी सरपंच हिर्री,श्रीमती सुनीता अरुण पटेल जी सरपंच ग्राम पंचायत बिलाईगढ़ ब, बसंत पटेल जी कोसमंदा,खुदू राम पटेल जी कोसमंदा,शशिधर पटेल जी सूपा,शरद पटेल पूर्व सभापति सचिव अट्ठारहगढ़ फूलमाली समाज,पुरुषोत्तम पटेल जी
रायगढ़ ट्रांसफार्मर एंड स्विच गियर पुटकापुरी,अमीन पटेल गादी सरपंच कोतमरा,शशिधर पटेल जी उपसभापति पुसौर,तोडाराम विनोद कुमार पटेल (एडवोकेट) कोडासियां,खगपति मालाकार सभापति सह सचिव, मोक्ष कंप्यूटर सरिया,करुणा सागर पटेल प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय रानीडिही, त्रिलोचन पटेल सेवानिवृत व्याख्याता (वरिष्ठ साहित्यकार छत्तीसगढ़ ओडिशा),वीरेंद्र पटेल जी पूर्व सभापति सचिव,भीचरण पटेल जी उपसभापति सारंगढ़,डिलेश्वर प्रसाद शास्त्री व्याख्याता संस्कृत पंचधार, खिरसागर पटेल सहाज्यकारी सभापति सचिव अट्ठारःगढ़ फूलमाली समाज
हेमंत पटेल स्टेट टेक्स ऑफिसर जीएसटी डिपार्टमेंट रायपुर,दयाराम पटेल
सचिव (उप सभापति रायगढ़),रामलाल पटेल
संयोजक (अडबहाल महासभा 2023)का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here