Home Blog पाकिस्तान के बाल अधिकार आयोग ने लिखा पत्र सीमा हैदर के बच्चों...

पाकिस्तान के बाल अधिकार आयोग ने लिखा पत्र सीमा हैदर के बच्चों को वापस लाने की मांग,

0

Pakistan’s Child Rights Commission wrote a letter demanding the return of Seema Haider’s children,

पाकिस्तान बाल अधिकार निकाय ने सीमा हैदर के चार बच्चों को वापस लाने की तत्काल मांग की है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय को लिखे एक पत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (NCRC) ने सीमा हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की अपील की। ​​एआरवाई न्यूज के अनुसार सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में है।

Ro.No - 13672/156

भारत आने को तैयार है गुलाम हैदर

सीमा हैदर को 4 जुलाई 2023 को अरेस्‍ट किया गया था। उस पर बिना वीजा भारत में प्रवेश करने का आरोप था। भारत के विदेश मंत्रालय ने पिछले दिनों कहा था कि वह इस मामले की जांच कर रहा है। मंत्रालय ने कहा है कि सीमा हैदर को कोर्ट के सामने पेश किया गया है और उसे जमानत मिली हुई है। बता दें कि सीमा हैदर ने साफ कह दिया है कि वह अपने बच्‍चों को पाकिस्‍तान नहीं जाने देगी। उसने कहा कि पाकिस्‍तान में बच्‍चों की जान को खतरा है। वहीं गुलाम हैदर ने भी भारतीय कोर्ट में मुकदमा कर रखा है।
निकाय की ओर से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि पाकिस्‍तान की सरकार को यह मुद्दा भारत सरकार के साथ उठाना चाहिए और गुलाम हैदर के बच्‍चों की सुरक्षित वापसी को सुनिश्चित करना चाहिए। गुलाम हैदर ने आरोप लगाया है कि उसके बच्‍चों के साथ शोषण हो सकता है। उसने पीएम मोदी और भारत सरकार से भी कई बार गुहार लगाई है। अब गुलाम हैदर ने कहा है कि पूरी तैयारी हो गई है और जल्‍द ही वह भारत आ रहा है।

पबजी मोबाइल के जरिए हुई दोस्ती

एआरवाई न्यूज की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीआरसी) ने सीमा हैदर के बच्चों की सुरक्षित वापसी की मांग की है। सीमा (27 वर्षीय) का पति गुलाम हैदर अभी पाकिस्तान में है।सीमा ने सचिन से शादी करने के लिए चार बच्चों के साथ भारत में प्रवेश किया था। उनकी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पबजी मोबाइल के जरिए दोस्ती हुई थी।

सीमा-सचिन को भेजा गया था जेल

सीमा पिछले साल मई में नेपाल के रास्ते सचिन के साथ अवैध रूप से भारत में आई थी। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में साथ रहने लगे। हालांकि, सीमा को 4 जुलाई 2023 को बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। जबकि सचिन को अवैध अप्रवासियों को शरण देने के लिए सलाखों के पीछे रखा गया था। बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया।
भारत के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि मामले की जांच चल रही है। सीमा को अदालत के सामने पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत दे दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here