Home Blog पुलिस ने जताई आशंका; चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार Canada में भारतीय...

पुलिस ने जताई आशंका; चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार Canada में भारतीय युवक की टारगेट किलिंग?

0

Police expressed apprehension; four suspects arrested, target killing of Indian youth in Canada?

कनाडा में भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। कनाडा के सरे में 28 वर्षीय भारतवंशी युवक की सात जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Ro.No - 13672/156

टारगेट किलिंग की आशंका

ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की पुलिस ने टारगेट किलिंग की आशंका जताते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, इन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। रायल कनाडियन माउंटेड पुलिस की होमिसाइड यूनिट ने एक बयान में कहा है कि पीड़ित की पहचान युवराज गोयल के रूप में हुई है।

युवराज का किसी संगठित अपराध से कोई संबंध नहीं

पुलिस शुक्रवार सुबह गोलीबारी की सूचना पर सरे में घटनास्थल पर पहुंची थी, जहां पीड़ित को मृत पाया गया। ग्लोबल न्यूज ने युवराज की बहन चारू सिंगला के हवाले से बताया कि गोयल सरे में एक कार डीलरशिप पर काम करते थे। बहन चारू ने कहा कि परिवार को कोई अंदाजा नहीं है कि उसके भाई को क्यों मारा गया। युवराज का किसी संगठित अपराध से कोई संबंध नहीं था।

जिम से लौटते हुए हुई हत्या

गोयल के बहनोई भवनदीप ने कहा कि गोली मारे जाने से ठीक पहले युवराज भारत में रही अपनी मां से बात कर रहे थे। गोली मारे जाने के समय रोज की तरह वह जिम से लौटने के बाद कार से उतर रहे थे।
पुलिस ने इस मामले में जिन चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है उनमें सरे के 23 वर्षीय मनवीर बसराम, 20 वर्षीय साहिब बसरा, 23 वर्षीय हरकीरत झुट्टी और ओंटारियो के 20 वर्षीय केइलन फ्रेंकोइस शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्यों से लग रहा है कि यह लक्षित हत्या हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक का नहीं है कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की हत्या के मामलों की जांच करने वाली इकाई ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार (7 जून) की सुबह सरे के एक इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस 164 स्ट्रीट के 900वें ब्लॉक पर पहुंची तो वहां एक युवक का शव मिला, जिसे कई गोलियां मारी गईं थी. युवक की पहचान युवराज गोयल के तौर पर हुई है. पहले इसे गैंगवार समझा गया, लेकिन बाद में युवराज का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है. इसके चलते हत्या के कारण की जांच की जा रही है.

मां से फोन पर बात करते समय हुई हत्या

युवराज के पिता राजेश गोयल फायरवुड का बिजनेस करते हैं, जबकि उनकी मां शकुन गोयल हाउसवाइफ हैं. युवराज की बहन चारु सिंघला के हवाले से ‘ग्लोबल न्यूज’ ने बताया कि उसका भाई सरे के एक कार बेचने वाले शोरूम में सेल्स एक्जीक्यूटि का काम करता था. हमें उसकी हत्या के कारण की जानकारी नहीं है. चारु के पति और युवराज के जीजा बावनदीप ने बताया कि गोली लगने के समय युवराज जिम से लौट रहा था. वह कार से निकलते समय अपनी मां के साथ फोन पर बात कर रहा था. इसी दौरान बदमाश आए और उस पर गोलियां बरसाकर वापस चले गए.

पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं चार लोग

पुलिस ने CBC News को बताया कि इस घटना को अंजाम देने के चार संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें मनवीर बसरा (23), साहिब बसरा (20) और हरकीरत झुट्टी (23) सरे के ही रहने वाले हैं, जबकि एक अन्य केलोन फ्रेंकोइस (20) ओंटारियो का निवासी है. चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है.

पढ़ाई के लिए आया था, फिर हासिल की नागरिकता

युवराज गोयल साल 2019 में स्टूडेंट वीजा पर लुधियाना से कनाडा आया था. हाल ही में उसे कनैडियन परमानेंट रेजीडेंट (PR) स्टेट्स मिला था. पुलिस के मुताबिक, उसका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड अब तक नहीं मिला है. इसके चलते हत्या क्यों की गई है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है. प्राथमिक जांच में यह टारगेट किलिंग का मामला लग रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here