ABVP warned of fierce protests against irregularities prevailing in the education sector in the district
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विगत कई महीनों से जिले के निजी स्कूलों में व्याप्त मनमानी और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ आवाज उठाती रही है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों द्वारा फीस में मनमानी वृद्धि,पुस्तकों और कॉपियों में मोनोपॉली और उनकी कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, स्कूल यूनिफॉर्म में ठेका , कमीशनखोरी आदि के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया था और कार्रवाई की मांग की थी । परंतु अभी तक जिला शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई तो दूर , कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा यथास्थितिवाद को बरकरार रखे जाने के विरोध में विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि यदि इन सब विषयों पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे । कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अभाविप आनेवाले समय में तहसील कार्यालय और जरूरत पड़ने पर कलेक्टर कार्यालय का भी घेराव करने की तैयारी में जुट गई है और शासन प्रशासन से जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगी ।



