Home Blog Kolkata: दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद लगी भीषण आग,पार्क स्ट्रीट...

Kolkata: दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद लगी भीषण आग,पार्क स्ट्रीट बहुमंजिला इमारत में

0

Kolkata: Nine fire engines present at the spot to control the massive fire in Park Street multi-storey building

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट और कैमक स्ट्रीट के क्रासिंग के निकट पार्क सेंटर नामक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10:50 बजे आग लगी जिस पर काबू पाने के लिए कम से कम नौ दमकल वाहनों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन टीम को भी मौके पर तैनात किया गया है।
पार्क स्ट्रीट पर एक बहुमंजिला भवन से सटे रेस्तरां में आग लगी।
आस-पास स्थित आवासीय इमारतों और कार्यालयों से लोग डर के कारण सड़कों पर निकल आए।
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और अब भी टीम कार्य कर रही है।

Ro.No - 13672/156

रेस्तरां में लगी आग

अग्निकांड में किसी के जख्मी होने या फिर अंदर फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में एक रेस्तरां है जहां पहले आग लगी और फैल गई।

कब हुई ये घटना ?

बता दें कि आज मंगलवार(11 जून) सुबह करीब 10:30 बजे कैफे के ऊपर वाले फ्लोर से काफी धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घटनास्थल पर अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि काले धुएं के कारण अंदर प्रवेश करना काफी मुश्किल है। इसके अलावा, पार्क स्ट्रीट कोलकाता की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है और इसके आस-पास कई दफ्तर है इसलिए यहां चारों ओर भीड़-भाड़ की स्थिति रहती है। फिलहाल दमकल की टीम लोगों को बाहर निकालकर आग बुझाने की प्रयास में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here