Training of master trainers for digital crop survey on June 13
रायपुर 11 जून 2024/ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2024 के लिए 13 जून को मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Ro.No - 14097/148
अपर आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संतोष देवांगन ने से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण इन्द्रावती भवन में तृतीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल नंबर-05 में सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को भू-अभिलेख अधिकारी और भू-अभिलेख अधीक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।



