Home Blog 80 से ज्यादा लोग हुए बीमार, एक बुजुर्ग की मौत, भिंड...

80 से ज्यादा लोग हुए बीमार, एक बुजुर्ग की मौत, भिंड में फैली महामारी जैसी बीमारी,दूषित पानी पीने से

0

More than 80 people fell ill, an elderly person died, an epidemic-like disease spread in Bhind, due to drinking contaminated water

मध्य प्रदेश में भिंड जिले के फूफ कस्बे के तीन वार्डों में दूषित पानी पीने से उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिन में 80 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं।
फूफ से जिला अस्पताल और यहां से ग्वालियर गए बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई। मंगलवार को सीएमएचओ और बीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्डों में पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर भी चेक किया।
इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक मरीज मिले हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर पर ही इलाज शुरू कर दिया है। बीएमओ ने आमजन से अपील की है कि वह नलों से आने वाले पानी को ना पिएं। पानी को पीने से पहले उसे उबाल लें।
बता दें, कि फूफ के वार्ड पांच, छह और सात में पिछले साल पानी के लिए नया पाइप लाइन डाला गया था। इससे पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण लोगों के घरों में नाली का पानी भी नलों से पहुंचने लगा। रहवासी इस पानी को लगातार पी रहे थे। लेकिन दो दिन पहले अचानक तीनों वार्डों के लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द होने लगा। लोग इलाज लिए फूफ अस्पताल में पहुंचने लगे।
सोमवार रात आठ बजे तक करीब 60 मरीज एक साथ अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टर हैरत में पड़ गए। टीम ने करीब 10 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से चार मरीजों को ग्वालियर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां 80 वर्षीय बैजनाथ शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Ro.No - 13672/156

डेढ़ दर्जन से ज्यादा मरीज ग्वालियर रेफर

जानकारी के मुताबिक, फूप कस्बे के वार्ड क्रमांक 6 और 7 में रह रहे लोगों में बच्चे और बूढ़े लोगों को अचानक उल्टी दस्त की समस्या सामने आने के चलते बीते चार दिनों से फूप अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था. जहां उपचार के बाद कुछ लोगों को तो छुट्टी दे दी गई, लेकिन मंगलवार शाम अचानक एक के बाद एक आधा सैकड़ा मरीज उल्टी, दस्त और घबराहट के चलते फूप अस्पताल में भर्ती कराए गए. कुछ मरीज पहले से भर्ती थे. जिनमें 24 घंटे में करीब 21 मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए भिंड, ग्वालियर और मुरैना से बुलाई गई एंबुलेंस के माध्यम से ग्वालियर जयारोग्य चिकित्सालय रेफर किया गया है.

दूषित पानी की सप्लाई से फैली बीमारी

मामले की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य अमले के साथ-साथ प्रशासनिक टीम भी मौका मुआयना करने पहुंची. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा सप्लाई किए जा रहे गंदे, बदबूदार और दूषित पानी से यह बीमारी फैल रही है. कस्बे में 40 साल पुरानी पाइपलाइन और जलावर्धन योजना के तहत डाली गई नई पाइपलाइन में से किसी एक में दूषित पानी आ रहा है, जिसके चलते कस्बे में महामारी जैसे हालात बने हैं.

लोगों का आरोप- बीमारी से तीन मौतें, प्रशासन मानने को तैयार नहीं

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि चार दिनों में दो बुजुर्ग और एक बच्ची की इसी बीमारी में मौत हो चुकी है. हालांकि प्रशासन इन तीनों मौत के मामलों को दूषित पानी से मृत्यु होना नहीं मान रहा है. फूप कस्बे में सप्लाई हो रहे पानी की दोनों नई और पुरानी पाइप लाइनों से पानी के सैंपल लेकर ग्वालियर लेबोरेटरी में भेजी गये हैं, जिससे पता चल सकेगा कि किस लाइन से दूषित पानी आ रहा है. प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को मुनादी के माध्यम से बताया जा रहा है कि पानी को उबालकर और ठंडा करके ही पिए, जिससे बीमारी का खतरा न हो.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here