Dhamtari News: A year ago, brother also gave his life…mother and daughter committed suicide by sharing the post, in the end only the last rites were performed…
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मां-बेटी ने आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश घर के कमरे में मिली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला ने फांसी लगाने से पहले इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किया था। फिलहाल, महिला ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।
जानिए घटनाक्रम
जनकारी, के मुताबिक, घटना धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शिव चौक के पास खुशबू शर्मा 38 वर्ष अपनी बेटी अंतरा शर्मा 13 साल के साथ रहती थी। महिला तलाकशुदा थी और पति से तलाक के बाद से मायके में रहती थी। पिछले साल ही खुखबू शर्मा के भाई आकाश मिश्रा उर्फ सन्नी मिश्रा 29 वर्ष ने भी आत्महत्या कर ली थी। खुशबू के परिवार में सिर्फ आकाश ही कमाने वाला था, जिससे पूरा परिवार चलता था। भाई की मौत के बाद से ही महिला काफी डिप्रेशन में चल रही थी।
आत्महत्या से पहले पोस्ट शेयर
इसी बीच महिला ने बुधवार की देर रात अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। गुरूवार की सुबह दोनों का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के पास से पुलिस को सुसाइड नहीं मिला है। महिला ने खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट की थी। पहले पोस्ट में महिला ने लिखा, ‘यहां कुछ भी ठीक नहीं है, अंत में सिर्फ अंतिम संस्कार ही होता है।’ दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘तू आएगा नही तो तुझे बुलाउं कैसे, तू समझना ही नहीं चाहता तो तुझे समझाउं कैसे’
पुलिस जाँच में जुटी
फिलहाल मां-बेटी की मौत के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही परिजनों से भी पूछताछ भी जारी है।
साल भर पहले भाई ने की थी खुदकुशी
चर्चा है कि 1 साल पहले सितंबर माह में खुशबू के भाई आकाश मिश्रा ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था. इसके बाद से पूरा परिवार डिप्रेशन में चल रहा था. आकाश के घर में उसकी मां और तलाकशुदा बहन खुशबू शर्मा और खुशबू की बेटी रहते थे. आकाश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. बेटा बेटी और पोती की मौत के बाद अब बुजुर्ग मां घर में अकेले रह गई है.
कोतवाली पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. आगे की जांच की जा रही है.
शिव चौक में फांसी के फंदे पर मां और बच्ची का शव मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है.-शरद ताम्रकार, थाना प्रभारी, कोतवाली थाना
सोशल मीडिया में किया था डिप्रेशन वाला पोस्ट
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर खुशबू शर्मा ने फांसी लगाने से पहले एक स्टेटस लगा रखा था. जिसमें लिखा है कि “यहां अंत में कुछ नहीं होता, यहां अंत में अंतिम संस्कार होता है” इससे अंदेशा से लगाया जा सकता है कि खुशबू किसी बात से गम में थी.


