Society members were scared by the fire that started with a loud sound, AC burst in a flat in Gaur City, Noida, all the household items burnt to ashes
गौतमबुद्ध नगर जिला के ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी एक की 6 एवेन्यू सोसायटी में एसी ब्लास्ट के बाद फ्लैट में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। देखें इस वीडियो में।
आज सुबह 10 बजे लगी आग
गौर सोसायटी के टावर-सी के ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट संख्या 18 में आलवेज बी फिट के नाम से योगा सेंटर है। सोसायटी में रहने वाली रेखा सिंह महिलाओं को योगा सिखाती हैं। इसके साथ ही बच्चों को डांस और जुम्बा भी सिखाया जाता है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एसी फटने से फ्लैट में आग लग गई।
आग लगने से कोई नहीं हुई कोई जनहानि
गनीमत यह रही कि फायर सिस्टम के स्प्रिंकलर काम कर रहे थे। आनन फानन में सिक्योरिटी और मेंटेनेंस के स्टाफ ने फायर सिस्टम का उपयोग कर आग पर काबू पाया। आग लगने के समय योगा और जुब्बा क्लास शुरू ही होने वाला थी। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। अन्य जानकारी पता की जा रही हैं।
क्यों होता है एसी में ब्लास्ट?
वोल्टेज फ्लक्चुएशन के साथ वोल्टेज कम होने पर कंप्रेसर पर अधिक दबाव पड़ता है। जिस कारण कंप्रेसर के साथ अन्य उपकरण पर अधिक दबाव पड़ने पर वह जरूरत से अधिक गर्म हो जाते हैं, जिससे आग लगने की संभावना बढ़ती है।
एसी के कंडेसर और इसके बाहर हवा निकलने वाले स्थान पर अवरोध होने पर एसी की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और ऐसी स्थिति में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।
बरतें ये सावधानियां
गर्मी में एसी, कूलर आदि की समय पर सर्विस कराएं।
लगातार विद्युत उपकरण को न चलाएं, बीच-बीच में बंद कर दें।
एसी का तापमान कम से कम 24 डिग्री या उससे अधिक ही रखें।
लगातार एसी चलने से ओवरहीट होगा और फुंकने की संभावना रहेगी।
किसी भी उपकरण को रिमोर्ट से बंद करने के साथ एमसीबी व स्विच से भी बंद करें।
घर में अच्छी गुणवत्ता और आइएसआइ मार्का के तार ही लगवाएं।
तारों के जोड़ को कस के बांधे।
नोएडा की सोसायटी में इस वर्ष आग लगने की प्रमुख घटनाएं
5 मार्च को सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में के फ्लैट में एसी में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी।
7 मार्च को ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी-2 सोसायटी के फ्लैट में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया था।
11 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा की सुपरटेक इको विलेज सोसायटी के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
23 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा की देविका गोल्ड होम सोसायटी के फ्लैट में मंदिर में रखे दीये से आग लग गई थी।
25 मई को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड के आवासीय टावर में आठवें तल पर एक फ्लैट में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
फ्लैट में चल रहा था ब्यूटी पार्लर
बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर बने इस फ्लैट में ब्यूटी पार्लर चल रहा था। इसके अलावा यहां जुंबा, योगा और डांस क्लासेस भी चलते थे।। सुबह के समय कई महिला क्लास लेने आई हुई थीं। आग लगने के कारण इनमें से कइयों के पर्स और अन्य सामान जल गए। फ्लैट की दीवारों पर म्यूजिक की आवाज बाहर न आने के लिए मोटे मोटे फोम लगाए गए थे। फोम की वजह से आग और भड़क गई।
कैसे हुआ हादसा
इस घटने में लाखों रुपये का सामान जल गया है। यह हादसा फ्लैट में लगे AC में आग लगने की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त AC चल रहा था। अचानक चलते-चलते AC में आग लग गई और तेजी के साथ फैल गई। जिसमें फ्लैट में मौजूद सामान जल गया है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी और कितने रुपये का सामान जला है।
जिले में बढ़ते जा रहे AC से हादसे के मामले
इस घटना के बाद सोसाइटी में AC को लेकर लोग काफी परेशान है। आपको बता दें कि जिले में यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले 10 दिनों के दौरान जिले की काफी हाउसिंग सोसाइटी में आग लगी है। अधिकतर आग AC की वजह से हुई। ऐसे मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से हाउसिंग सोसाइटी और सेक्टरों में रहने वाले लोग काफी परेशान है।
गाजियाबाद-नोएडा में भी हुए एसी ब्लास्ट
अभी थोड़े दिन पहले गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-1 कुंज विहार सोसायटी के प्लॉट नंबर 1009 के पहली मंजिल पर लगातार AC चलने की वजह से आग लग गई थी और फिर आग ने विकराल रूप ले लिया था. हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई थी. वहीं नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोट्स बुलेर्वाड सोसायटी में भी एसी फटने से आग लगी थी . इस आग ने विकराल रूप ले लिया था जिसके कारण दूसरे फ्लैट भी आग की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई थी. दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया था.
गाजियाबाद के 3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले 5 लोग
गर्मी का तापमान बढऩे के साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एसी ब्लास्ट होने के बाद आग लगने की घटनाएं काफी हो रही हैं। ग्रेटर नोएडा नोएडा वेस्ट में आज हुई इस घटना से काफी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकलकर बाहर खड़े हो गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया।



