Home Blog पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी लंबे समय से बीमार चल...

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रहीं बेबी राज का निधन…सरगुजा राजघराने में शोक की लहर,

0

Former Deputy Chief Minister TS Singh Deo’s wife Baby Raj, who was ill for a long time, passed away… Wave of mourning in Surguja royal family,

सरगुजा। सरगुजा राज परिवार की सदस्‍य इंदिरा सिंह (बेबी राज) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। मुंबई के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से उनका उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे कोठीघर के सामने रानी तालाब में किया जाएगा।
बेबी राज के निधन पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं।
जन्म दिनांक 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है. सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है. वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं. हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं. यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है. अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ.

Ro.No - 13672/156

पूर्व सीएम बघेल ने जताया शोक, अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रवाना

वहीं सरगुजा राजपरिवार के लिए इस दुख की घड़ी में पूर्व CM भूपेश बघेल ने दुःख जताया है। पूर्व CM ने X पर ट्वीट कर कहा- वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं।
हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। उन्होंने लिखा है कि, अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूं।

महिला सशक्तिकरण व वृद्धाश्रमों को उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा

सरगुजा व धरमजयगढ़ राजपरिवार से ताल्लुकात होने के कारण स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव ग्रामीण क्षेत्र में बेबी राज के नाम से लोकप्रिय थीं. आदिवासी बाहुल्य सरगुजा के महिलाओं को समाज की मुख्य धारा जोड़ने के लिए इन्होंने समय पर न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया बल्कि उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सहायता भी उपलब्ध कराने में हमेशा आगे रही है. अंबिकापुर सहित सरगुजा जिले में संचालित होने वाले वृद्ध आश्रमों में स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव हर तरह से मदद करने के लिए आगे रहती थी.

जानवरों से काफी लगाव था

सरगुजा राज परिवार के करीबी लोगों की माने तो स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव जितना प्यार जंगल, पहाड़, नदियों से करती थी उतना ही जानवरों से भी उनका लगाव था. इन्होंने अपने जीवन काल में दर्जनों ऊंचे नस्ल के श्वान (कुत्ता) पालें हैं जाकि आज भी इनके निवास में देखें जा सकते हैं. पालतू कुत्तों से इनका इतना लगाव था कि ये हमेशा ही इनसे घिरी रहती थी.

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के राजनीतिक सलाहकार भी थी

राजपरिवार के बेहद करीबी लोगों की माने तो स्व. इंद्र सिंह देव एक कुशल व्यवसायी के साथ साथ राजनीति के काफी जानकारी भी थे. यही कारण है कि राजनीति में अक्सर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव उनसे सलाह मशवरा मशवरा कर के ही कदम आगे बढ़ते थे. स्वभाव से काफी नरम व कम बोलने के कारण स्वर्गीय इंदिरा सिंह देव कुछ ही मौके पर ही बोलते दिखाई पड़ती थे खाली समय पर ये किताबे पढ़ते समय बिताती थी.

कैंसर से थीं पीड़ित

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह देव लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं. दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में उनका इलाज कराया लेकिन वे बच नहीं सकी. बीते 13 जून को उनको मुंबई से अम्बिकापुर एयर एम्बुलेंस के जरिए लाया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here